Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली : सर्दी बढ़ने के साथ-साथ अब बढ़ा प्रदूषण हुआ रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली : सर्दी बढ़ने के साथ-साथ अब बढ़ा प्रदूषण हुआ रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ अब प्रदूषण भी बढ़ने लगा है. प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों राजधानी में ‘रेड लाइट ऑन,

गाड़ी ऑफ’ अभियान को फिर से शुरू करने की अपील की थी. इसी के मद्देनज़र आज ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान पर जागरूकता के लिए दिल्ली के विधायक सड़कों पर उतरेंगे.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान को और गति देने के लिए दिल्ली के सभी विधायक चंदगी राम अखाड़ा चौराहे पर इकट्ठा होंगे और लोगों को वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के अभियान के बारे में जागरूक करेंगे.

राय ने एक बयान में कहा कि किसी भी सरकारी पहल की सफलता में जनभागीदारी महत्वपूर्ण होती है और अगर दिल्ली के दो करोड़ लोग जिम्मेदारी से योगदान दें तो वाहन प्रदूषण को 15 से 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है.

राय ने कहा, ‘‘21 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) को दिल्ली के सभी विधायक रिंग रोड पर चंदगी राम अखाड़े के पास ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के बारे में जागरूकता फैलाएंगे. वे जनता से अभियान में योगदान देने की अपील करेंगे. मैं दिल्ली के लोगों से प्रदूषण के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत करने का अनुरोध करता हूं.’’

दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से सोमवार को ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ पहल शुरू की थी, जिसमें रेड सिग्नल होने पर कार का इंजन बंद करना होता है.

यह अभियान एक महीने तक 18 नवंबर तक चलेगा. अभियान के लिए शहर के 100 यातायात चौराहों पर सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे और दिन में दो बजे से रात आठ बजे तक दो पालियों में 2500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जब सरकार और समाज दोनों मिलकर लड़ेंगे तभी प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य चौराहों पर रुकने वाले वाहनों के ईंधन की खपत को कम करना है.

राय ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं दिल्ली के दो करोड़ लोगों का आह्वान करता हूं. यह पूरा अभियान आपके कंधों पर है. हमें विश्वास है कि जिस तरह से हम दिल्ली में धूल से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, उसी तरह इस अभियान में भी हमें सफलता मिलेगी.’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट की आज बैठक में मिल सकती है केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी
Next: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दिखा उत्तराखंड में हुई भारी बारिश का असर कई सड़कों पर दिखा जलभराव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.