Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

मुख्यमंत्री ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद कानपुर नगर में जीका वायरस के कुछ मामले मिले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वेक्टर जनित इस रोग के उपचार और बचाव के संबंध में सभी प्रबंध किए जाएं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक बैठक में संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीका वायरस मच्छरों से फैलता है। इसलिए मच्छरों से बचाव ही इससे सुरक्षा है। उन्होंने वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु बचाव एवं जागरूकता कार्य को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्यवाही जीका वायरस की रोकथाम में उपयोगी सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री जी ने सर्विलांस कार्य को तत्परतापूर्वक किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग तथा एन्टी लार्वा छिड़काव कार्य लगातार किया जाए। यह कार्यवाही कोविड-19 के साथ साथ जीका वायरस तथा अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण में उपयोगी रहेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रज्ज्वलन हेतु गौमय दीपों को अयोध्या ले जाने वाले वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
Next: मुख्यमंत्री श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.