Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

मुख्यमंत्री ने जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता और अखण्डता के आधार हैं, उसके शिल्पी हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा देश तोड़क जिन्ना से इस राष्ट्र को जोड़ने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की तुलना किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे अत्यन्त शर्मनाक बताया है।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता और अखण्डता के आधार हैं, उसके शिल्पी हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना साकार हो रही है। आजाद भारत को एक भारत के रूप में रखने, वर्तमान भारत को अखण्ड भारत के रूप में रखने का श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है, जिन्हें पूरा देश लौह पुरुष के रूप में मानता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सपा अध्यक्ष की विभाजनकारी मानसिकता एक बार फिर से सामने आ गई, जब उन्होंने सरदार पटेल को जिन्ना के समकक्ष रखकर के देश तोड़क जिन्ना को महिमामण्डित करने का प्रयास किया। भारत की जनता इस विभाजनकारी मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेगी, उत्तर प्रदेश की जनता तो हरगिज स्वीकार नहीं करेगी। यह तालिबानी मानसिकता है, जो हमेशा तोड़ने में विश्वास करती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सामाजिक ताने-बाने को जाति सहित अन्य मुद्दों के आधार पर तोड़ने के अपने मंसूबों में असफल होने के बाद अब महापुरुषों पर लांछन लगाकर पूरे समाज को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दुष्प्रवृत्ति को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। समाज और प्रदेश को इसकी निन्दा करनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने इस कृत्य के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की अखण्डता के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल का यह अपमान देश कभी स्वीकार नहीं कर सकता।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह वक्तव्य इसलिए आया है क्योंकि हमेशा उनकी विभाजन की प्रवृत्ति रही है। वे चाहते ही नहीं थे कि किसी गरीब को मकान मिले, किसी गरीब को शौचालय मिले, किसी गरीब को रसोई गैस का कनेक्शन मिले, किसी गरीब को बिजली का कनेक्शन मिले, किसी गरीब को 05 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर मिले।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा के सभी नेता कोरोना कालखण्ड के दौरान होम आइसोलेशन में थे। घर से बाहर नहीं निकले थे। गरीब जनता के पास जाने की बात तो दूर, अपनी पार्टी के पदाधिकारियों के घर भी नहीं गए। जब यह नेता होम आइसोलेशन में थे, तो उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी होम आइसोलेशन में पड़े हुए थे। उन्होंने जनता से होम आइसोलेशन में पड़े हुए राजनैतिक दलों के इन नेताओं को चुनाव के दौरान होम आइसोलेशन में भेजने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जो नेता आपके दुःख मंे अपनी संवेदना से जुड़ नहीं सकते, सुख में बधाई नहीं दे सकते, वे किसी गरीब, दलित, वंचित, अति पिछड़े सहित किसी भी जाति, मत-मजहब के तबके की पीड़ा के साथ कभी खड़े नहीं हो सकते। यह लोग खड़े होंगे भी कैसे, क्योंकि हमेशा इनकी प्रवृत्ति गरीबों और व्यापारियों की सम्पत्ति को हड़पने की रही है। इनको पीड़ा इस बात की नहीं होती थी कि किसी गरीब की सम्पत्ति को कोई माफिया कैसे हड़प रहा है। इनको पीड़ा तब होती है, जब प्रदेश सरकार किसी माफिया के द्वारा हड़पी गई जमीन पर बुलडोजर चलाने का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने इण्डियन ऑयल के नये युग के कम्पोजिट सिलेण्डर का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर इण्डियन ऑयल के नये युग के कम्पोजिट सिलेण्डर का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस कम्पोजिट सिलेण्डर के लिए इण्डियन ऑयल को बधाई देते हुए कहा कि इस सिलेण्डर से जनता को एक नया विकल्प मिलेगा। लखनऊवासियों के लिए यह सिलेण्डर उपलब्ध हो चुका है। इनके अलावा, जनपद गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज तथा वाराणसी में भी जनता को इस पारदर्शी फाइबर युक्त सिलेण्डर का लाभ कल से मिलने लगेगा।

इस अवसर पर इण्डियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख डॉ0 उत्तीय भट्टाचार्य ने पहला 10 किलोग्राम कम्पोजिट सिलेण्डर मुख्यमंत्री जी को भंेट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि फाइबर से बना होने के कारण यह स्टील सिलेण्डर की तुलना में करीब 50 प्रतिशत हल्का, सुविधाजनक एवं जंगरोधक है। पारदर्शी होने के कारण उपभोक्ता सिलेण्डर में एल0पी0जी0 की मात्रा का भी अवलोकन कर सकेंगे। इससे उन्हें अचानक से एल0पी0जी0 खत्म होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे समय से रिफिल ऑर्डर कर सकेेंगे।

इण्डियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जनपद लखनऊ, वाराणसी एवं कानपुर बॉटलिंग प्लाण्ट में कम्पोजिट सिलेण्डरों का उत्पादन पूरी क्षमता से हो रहा है। यह आकर्षक फाइबर सिलेण्डर ग्राहकों को 05 एवं 10 किलोग्राम वैरिएण्ट में उपलब्ध होगा। इण्डियन कम्पोजिट सिलेण्डर इण्डियन ऑयल की एक नवीनतम एल0पी0जी0 पेशकश है, जो कि ब्लो मोल्डेड इनर लाइनर से बनी एक तीन परत निर्माण है, जो पॉलीमर फाइबर ग्लास की मिश्रित परत से कवर्ड होता है और एच0डी0पी0ई0 बाहरी जैकेट से सुसज्जित होता है।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, जल शक्ति मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0 श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव वित्त श्रीमती एस0 राधा चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा इण्डियन ऑयल के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय के महाप्रबन्धक (एल0पी0जी0) श्री अरुण प्रसाद, मुख्य प्रबन्धक श्री संजीव कुमार त्रिपाठी तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,960 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 03 नये मामले आये
Next: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.