Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग में नवनियुक्त विधि अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग में नवनियुक्त विधि अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (5)

मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र में मिट्टी का टीला ढहने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद चन्दौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र में मिट्टी का टीला ढहने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग में नवनियुक्त विधि अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में विधि अधिकारियों की नियुक्ति से लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रकार के मुकदमों की पैरवी करने में आसानी होगी काफी समय से लोक निर्माण विभाग को विधि अधिकारियों की आवश्यकता थी ,जो सरकार के प्रयासों से पूरी हो गई है ।श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग में नवनियुक्त 17 विधि अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए ।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नवनियुक्त विधि अधिकारी अपने दायित्वों व कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें और विभाग के मुकदमों /वादों के निस्तारण में न्यायालयों में विभाग का पक्ष पूरी प्रबलता व क्षमता के साथ रखें ।उन्होंने कहा कि विधि अधिकारियों के न होने से विभागीय अधिकारियों को अदालती कार्यों में लगना पड़ता था , जिससे तकनीकी कार्य प्रभावित होते थे ।उन्होंने विधि अधिकारियों के उज्जवल भविष्य व उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधि अधिकारियों की नियुक्ति से न्यायालयों में मजबूती से पक्ष रखने का संबल मिलेगा । बडा़ और तकनीकी कार्याे से जुडा़ विभाग होने के नाते विभाग में वादों की संख्या भी अपेक्षाकृत अधिक होती है। उन्होंने कहा कि विधि अधिकारियों की नियुक्ति से वादों के निस्तारण में गति भी आएगी। श्री मौर्य ने सभी विधि अधिकारियों व उनके परिवारीजनों तथा विभाग के अधिकारियों को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा विधि अधिकारियों की नियुक्ति से विभाग के मामलों का ढंग से निस्तारण हो सकेगा और विभाग प्रगति के पथ पर और अधिक तेजी के साथ अग्रसर होगा ।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा की विधि अधिकारियों की नियुक्ति से वादों की समय से पैरवी हो सकेगी और तमाम दिक्कतें दूर होंगी ।काउंटर दाखिल करने, अपील करने आदि मे न्यायालय में मजबूती के साथ व समय से विभाग का पक्ष रखने में विधि अधिकारियों का संबल मिलेगा। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और आशा व्यक्त की ,कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और विभाग को आगे ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष श्री राकेश सक्सेना ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य अभियंता जे के बांगा ने किया और सभी अतिथियों व अभ्यागतो का स्वागत मुख्य अभियंता श्री ए के श्रीवास्तव ने किया। प्रमुख अभियंता श्री मनोज गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सचिव, लोक निर्माण विभाग श्री समीर वर्मा, प्रमुख अभियंता श्री अरविंद श्रीवास्तव सेतु निगम के प्रबंध निदेशक श्री योगेश पवार निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक श्री एस पी सिंघल मुख्य अभियंता श्री अशोक कनौजिया, मुख्य अभियंता श्री अशोक अग्रवाल, मुख्य अभियंता श्री संजय श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की
Next: मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.