Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • PRIYANKA GANDHI: जेल जाने को तैयार हूं, जमानत नहीं लूंगी
  • देश
  • राज्य

PRIYANKA GANDHI: जेल जाने को तैयार हूं, जमानत नहीं लूंगी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

U.P के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने के बाद से पिछले कई घण्टों से धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार रात कहा कि वह किसी भी सूरत में जमानत नहीं लेंगी क्योंकि उन्होंने कोई अनैतिक कार्य नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह पीड़ित परिवारों से मिलकर ही जाएंगी चाहे उन्हें भले ही जेल में डाल दिया जाए।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ”मैं नरसंहार का दंश झेल रहे गरीब आदिवासियों से मिलने, उनकी व्यथा-कथा जानने आयी हूँ। जनता का सेवक होने के नाते यह मेरा धर्म है और नैतिक अधिकार भी। उनसे मिलने का मेरा निर्णय अडिग है।”

उन्होंने दावा किया, “उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा मुझे पिछले 9 घंटे से गिरफ़्तार करके चुनार किले में रखा हुआ है। प्रशासन कह रहा है कि मुझे 50,000 की जमानत देनी है अन्यथा मुझे 14 दिन के लिए जेल की सज़ा दी जाएगी, मगर वे मुझे सोनभद्र नहीं जाने देंगे ऐसा उन्हें ऊपर से ऑर्डर है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ”मैंने न कोई क़ानून तोड़ा है न कोई अपराध किया है। मैंने सुबह से स्पष्ट किया था कि प्रशासन चाहे तो मैं अकेली उनके साथ पीड़ित परिवारों से मिलने आदिवासियों के गाँव जाने को तैयार हूँ या प्रशासन जिस तरीके से भी मुझे उनसे मिलाना चाहता है मैं तैयार हूँ। इसके बावजूद उप्र सरकार ने यह तमाशा किया हुआ है। जनता सब देख रही है।”

उन्होंने कहा, ”मैं इस संदर्भ में जमानत को अनैतिक मानती हूँ और इसके लिए तैयार नहीं हूँ। मेरी साफ माँग है कि मुझे पीड़ित आदिवासियों से मिलने दिया जाय। सरकार को जो उचित लगे वह करे।” प्रियंका ने यह भी कहा कि ‘अगर सरकार पीड़ितों से मिलने के अपराध के लिए मुझे जेल में डालना चाहें तो मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूँ।’

उधर, कांग्रेस ने कुछ वीडियो जारी कर दावा किया है कि प्रियंका को जिस गेस्टहाउस में रखा गया है वहां की बिजली काट दी गयी है। गौरतलब है कि प्रियंका को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से प्रशासन ने रोक दिया। वह बुधवार को हुए इस सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी।

प्रियंका प्रशासन के इस कदम के विरोध में धरने पर बैठ गईं। बाद में उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया। पिछले दिनों सोनभद्र में जमीन विवाद में एक ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कथित रूप से दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Post navigation

Previous: U.S.A ने हाफिज की पिछली गिरफ्तारियों को बताया ‘दिखावा’
Next: BLUE WHALE: गेम खेलते समय एक टास्क पूरा करने के लिए फांसी लगा ली

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.