Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 07 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 15 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 83 है।
जनपद आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बहराइच, बाराबंकी, भदोही, बिजनौर, बुलन्दशहर, चन्दौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, गाजीपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, जौनपुर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुलतानपुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 72,969 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 43 लाख 75 हजार 849 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि राज्य में गत दिवस तक 13 करोड़ 28 लाख 13 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 09 करोड़ 90 लाख 43 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त हो चुकी है। 03 करोड़ 37 लाख 70 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इस प्रकार, लक्षित आयु वर्ग के 67.18 प्रतिशत लोगों ने एक डोज तथा 22.91 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवा ली हैं। उन्होंने 25 से 30 लाख लोगों को प्रतिदिन कोरोना वैक्सीन की डोज लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विश्व के अनेक देशों में कोविड के केस बढ़ रहे हैं। देश के कई राज्यों में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यांे से उत्तर प्रदेश आ रहे लोगों की कोविड जांच अवश्य की जाए। उन्होंने बस, रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट कराए जाने पर विशेष बल दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि जनपद कानपुर नगर में जीका वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि इसके दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाए। प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। डेंगू जैसी बीमारियों से प्रभावित जनपदों में रोगियों के उपचार के लिए सभी प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सभी जनपदों में स्वच्छता सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से संचालित किये जाने के निर्देश भी दिए। निगरानी समितियों का पूर्ण सहयोग लिया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश कर रहीं औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दिए जा रहे इंसेण्टिव का भुगतान समय से कराया जाए। ऐसे सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा की जाए तथा इस सम्बन्ध में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रोक्योरेण्ट की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, जिससे पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध ढंग से राशन दिया जा सके। उन्हांेंने कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत न मिले। इसके लिए जीरो कम्पलेण्ट पर पहले से ही तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जाने हैं, उनकी सूची तैयार कर ली जाए, जिससे नवम्बर माह के अन्त तक स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सके।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की
Next: मुख्यमंत्री ने कन्नौज के लोक सभा सांसद श्री सुब्रत पाठक के भाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.