Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने की पूजा अर्चना एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का भी किया अवलोकन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने की पूजा अर्चना एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का भी किया अवलोकन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के शुक्रवार को केदारनाथ धाम में आयोजित आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति अनावरण सहित अन्य कार्यक्रमों का शुक्रवार को प्रसारण किया गया। मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का प्रयागराज के चिन्हित पांच शिवालयों मनकामेश्वर मंदिर निकट सरस्वती घाट, दशासुमेघ महादेव मंदिर दारांगज, पाण्ड़ेश्वर महादेव मंदिर पड़िला, सुमेश्वर महादेव मंदिर अरैल नैनी एवं पंचमुखी महादेव मंदिर मुट्ठीगंज में सजीव प्रसारण किया गया, इसके साथ ही साथ चिन्हित मंदिरों में रूद्राभिषेक तथा भजन-कीर्तन मण्डलियों के द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्ष वर्धन वाजपेयी,  श्री गणेश केशरवानी के साथ मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर मंदिर में रूद्राभिषेक के साथ-साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना की तथा मा0 प्रधानंमंत्री जी के केदारनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को भी देखा।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान मनकामेश्वर जी का रुद्राभिषेक कर पूजन-अर्चन किया और प्रदेश वासियों के उत्तम स्वास्थ्य व कल्याण हेतु प्रार्थना की।
श्री मौर्य ने आज प्रयागराज में वर्चुअल माध्यम से मा० प्रधानमंत्री श्री /दंतमदकतंउवकप द्वारा केदारनाथ धाम में लगभग 250 करोड़ रुपए की केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं उनके उद्बोधन से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
 मनकामेश्वर मंदिर, प्रयागराज के प्रभारी पूज्य ब्रह्मचारी श्री श्रीधरानंद जी महाराज  से आशीर्वाद प्राप्त  किया।
 प्रयागराज में पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के दौरान एक दिव्यांग  कार्यकर्ता पर उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य की  नजर पड़ी, तो तुरंत गाड़ी से उतरकर उसका उत्साहवर्धन कर  समाज के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।  कहा कि   सभी  समाजसेवी ही मेरी जमा पूंजी हैं। उप मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में परम पूज्य श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज के शिष्य पूज्य स्वामी रामगोपाल जी महाराज से आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। परम पूज्य स्वामी आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद  प्राप्त किया।
मंदिरो पर भजन कीर्तन मण्डलियों के द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया, साथ ही साथ एलईडी वैन तथा एलईडी स्क्रीन के द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसी तरह से दशासुमेघ मंदिर दारांगज में भी भजन कीर्तन तथा मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल के द्वारा प्रतिभाग करते हुए मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी। पाण्डेश्वर महादेव मंदिर में मा0 विधायक फाफामऊ श्री विक्रमाजीत मौर्य के द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी साथ ही साथ भजन कीर्तन मण्डलियों के द्वारा भजन कीर्तन तथा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल नैनी तथा पंचमुखी महादेव मंदिर मुट्ठीगंज में भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा पूजा-अर्चना, रूद्राभिषेक किये जाने के साथ-साथ भजन मण्डलियों के द्वारा भजन कीर्तन एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मनकामेश्वर मंदिर में जिला प्रोबेशन अधिकारी को कार्यक्रम सम्पन्न कराने तथा पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में उपजिलाधिकारी सदर, दशासुमेघ महादेव मंदिर दारांगज में जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्यक्रम सम्पन्न कराने एवं ए0सी0एम0 चतुर्थ को पर्यवेक्षण अधिकारी, पाण्डेश्वर महादेव मंदिर पड़िला में जिला पंचायतराज अधिकारी को कार्यक्रम सम्पन्न कराने तथा उपजिलाधिकारी सोरांव को पर्यवेक्षण अधिकारी, सुमेश्वर महादेव मंदिर अरैल नैनी में जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यक्रम सम्पन्न कराने तथा उपजिलाधिकारी करछना को पर्यवेक्षण अधिकारी एवं पंचमुखी महोदव मंदिर मुट्ठीगंज में गुलाम सरवर को कार्यक्रम सम्पन्न कराने एवं अपर नगर मजिस्टेट तृतीय को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में नामित किया गया था।

Post navigation

Previous: 24 घंटे में 15 तथा अब तक कुल 16,87,207 लोग कोविड-19 से ठीक हुये : अमित मोहन प्रसाद
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद इटावा में 467 करोड़ रुपये से अधिक की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.