Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर जनता दर्शन में लोगो से की मुलाकात
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर जनता दर्शन में लोगो से की मुलाकात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने-7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर लगभग ढाई दर्जन जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्हांेने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी से बात की। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से आवास, राशन न मिलना, अवैध कब्जा, पेन्सन, ऋणमाफी, नौकरी, मारपीट, राजस्व अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं। जनता दर्शन में आए दिव्यांगों से उपमुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी तथा त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निदेर्शित किया। आवास पर आये मरीजों के ईलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
अमेठी के पूरेजीत तिवारी ने अतिक्रमण हटवाने, लखनऊ के कपूरचन्द ने  प्रधानमन्त्री आवास योजना मे आवास दिलाने, उन्नाव के रत्नेश सिह ने अवैध कब्जे के सम्बन्ध में, बीना दीक्षित ने दुकान खाली करवाने, गोण्डा के दुर्गा प्रसाद ने जानमाल की सुरक्षा हेतु, कानपुर देहात की ऊषादेवी ने आवास व शौचालय हेतु हरदोई की मैना ने  मकान विवाद, गौतमबुद्धनगर के अनिल कुमार ने कब्जा हटवाने, सीतापुर के भारत प्रसाद ने इलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने जैसी समस्याएं रखी, जिन पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई समस्याओं के निस्तारण के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने शासन के कई उच्चाधिकारियों, व कई जिलों के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। कई लोगों की समस्याओं का जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण कराया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए: मुख्यमंत्री
Next: पिछले 24 घंटे में 07 तथा अब तक कुल 16,87,272 लोग कोविड-19 से ठीक हुये

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.