Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोविड संक्रमण नियंत्रित स्थिति में: मुख्यमंत्री
  • देश
  • मुख्य समाचार

ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोविड संक्रमण नियंत्रित स्थिति में: मुख्यमंत्री

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोविड संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 09 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 08 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 99 है।
मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव और वाराणसी जनपद में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 22 हजार 074 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 56 लाख 70 हजार 108 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन को और तेज करने पर बल देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जाए। प्रत्येक जनपद में निरीक्षण टीमें गठित की जाएं। यह टीम एक दिन में कम से कम दो कोविड टीकाकरण केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखे। इसी प्रकार निगरानी समितियां घर-घर जाकर स्क्रीनिंग का कार्य करें व जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं ली है उसकी सूची बनाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग, निराश्रित तथा वृद्धजनों से सम्पर्क कर उनका टीकाकरण कराएं।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि राज्य में गत दिवस तक 14 करोड़ 74 लाख 23 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 10 करोड़ 24 लाख 45 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त हो चुकी है। 03 करोड़ 90 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इस प्रकार, लक्षित आयु वर्ग के 69.49 प्रतिशत लोगों ने कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 26.49 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि प्रदेश में अब तक 517 ऑक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील किये जा चुके हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि प्रदेश में जीका वायरस की पॉजिटिविटी दर में निरन्तर कमी आ रही है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि जीका वायरस से संक्रमित प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाये। ट्रेसिंग व टेस्टिंग को और तेज किया जाए। आशा कार्यकर्त्रियों तथा निगरानी समितियों का पूर्ण सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू की जांच की दरों के सम्बन्ध में समीक्षा की जाए और स्पष्ट आदेश जारी किये जाएं। निजी पैथालॉजी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए। उन्होंने सभी जनपदों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से संचालित किये जाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या के स्थायी निदान के लिए नियोजित प्रयास की आवश्यकता है। इसके दृष्टिगत लोगों को निजी वाहन के स्थान पर परिवहन के सार्वजनिक साधनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाए। किसानों को इस बात के लिए जागरूक किया जाए कि पराली जलाने से उनके खेत को नुकसान होने के साथ ही, वायुमण्डल भी प्रदूषित होता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद प्रारम्भ हो गयी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि समस्त धान क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनी रहे। जिलाधिकारी धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करें। जनपदों में तैनात नोडल अधिकारी पूरी तरह सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से उनकी उपज के मूल्य का भुगतान किया जाए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री का केन्द्रीय वित्त मंत्री के साथ वर्चुअल संवाद
Next: प्रधानमंत्री ने जनपद सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.