Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,815 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये
  • देश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,815 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,815 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 8,59,68,790 सैम्पल की जांच की गयी है। कल जनपदों से 73,309 सैम्पल आर0टी0पी0सी0आर0 की जांच के लिए भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 06 तथा अब तक कुल 16,87,296 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 101 एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेसन में 89 लोग हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 10,04,738 डोज दी गयी। प्रदेश मंे कल तक पहली डोज 10,34,96,141 तथा दूसरी डोज 4,05,05,004 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 14,40,01,145 कोविड डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वैक्सीन की प्रचुर मात्रा उपलब्ध है। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की प्रथम डोज नहीं ली है वे अपने प्रथम डोज अवश्य लें। जिन लोगों ने अपनी प्रथम डोज ले ली है वे समय होने पर अपनी दूसरी डोज अवश्य लें।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग से बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सीय प्रबन्ध किये गये है। सभी लोग मच्छर जनित एवं जलजनित रोग से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियांें को अपनाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जीका वायरस की स्थिति सामान्य हो रही है। जीका वायरस अन्य जनपदों में जीका वायरस न फैले इसके लिए कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग तथा टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने बताया कि जीका वायरस के 85 लोग निगेटिव हो गये है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ आहूत बैठक में तैयारियों की समीक्षा की
Next: उ0प्र0 सरकार एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में जनपद झांसी में तीन दिवसीय ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व-झांसी जलसा’ कार्यक्रम का आयोजन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.