Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयन्ती पर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयन्ती पर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में इस अवसर का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार लेकर प्रलय के अंत तक सप्त ऋषियों एवं वेदों की रक्षा की, जिससे पुनः सृष्टि का निर्माण सम्भव हो सका। इसके साथ ही, भगवान शंकर ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व मानव मात्र को प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री जी ने लोगों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरु नानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के सर्व-धर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के सन्देश में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने आडम्बरों और अंधविश्वासों का प्रतिकार करके समाज को नई दिशा प्रदान की।
मुख्यमंत्री जी ने लोगों से गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उ0प्र0 सरकार एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में जनपद झांसी में तीन दिवसीय ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व-झांसी जलसा’ कार्यक्रम का आयोजन
Next: उ0प्र0 एवं उत्तराखण्ड के बीच लगभग 19 वर्षों से लम्बित चल रहे प्रकरणों का आज उचित समाधान हो गया: मुख्यमंत्री, उ0प्र0

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.