Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रू. 9943.75 लाख लागत की 45 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व रू. 9338.67 लाख लागत की 83 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रू. 9943.75 लाख लागत की 45 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व रू. 9338.67 लाख लागत की 83 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

श्री गुल्लाबीर देवी मन्दिर बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में आज उप मुख्यमंत्री उ.प्र. श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा लोक निर्माण विभाग की प्रान्तीय खण्ड की रू. 2826.20 लाख लागत की 18 एवं निर्माण खण्ड-1 की रू. 7081.55 लाख लागत की 27 कुल रू. 9943.75 लाख लागत की 45 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा प्रान्तीय खण्ड की रू. 2164.09 लाख लागत की 14 एवं निर्माण खण्ड-1 की रू. 7174.58 लाख लागत की 69 कुल रू. 9938.67 लाख लागत की 83 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल रू. 19282.42 लाख लागत की 199.24 कि.मी. लम्बाई की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य द्वारा किसान डिग्री कालेज से डिगिहा चौराहे तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण तथा श्री परशुराम चौक (डीएम तिराहा) से शेखदहीर की ओर जाने मार्ग का चौड़ीकरण कराये जाने की घोषणा की।
श्री गुल्लाबीर देवी मन्दिर बहराइच में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान श्री मौर्य ने प्रान्तीय खण्ड अन्तर्गत रू. 1120.75 लाख की लागत के तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) को जिला मुख्यालय से 02 लेन मार्ग से जोड़ने हेतु गायघाट-कतर्नियाघाट-कौड़ियालाघाट-मोतीपुर (निघासन पलिया मार्ग) के चौड़ीकारण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, रू. 1054.64 लाख की लागत केे ब्लाक महसी को जनपद से 02 लेन मार्ग से जोड़ने हेतु रमपुरवा-शिवपुर-इमामगंज-नानपारा मार्ग के कि.मी. 10.00 से कि.मी. 15.00 के बीच चौड़ीकारण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, रू. 103.26 लाख की लागत के लालपुर मीरामऊ सं. मार्ग, रू. 94.76 लाख की लागत से कोटिया स. मार्ग के आगे पण्डितपुरवा सं. मार्ग, रू. 71.31 लाख की लागत के सिकन्दरपुर से चन्दपईया डिहवा सं.मार्ग, रू. 51.22 लाख की लागत से फतना सं. मार्ग सहित कुल रू. 2862.20 लाख लागत की 18 परियोजनाओं को लोकार्पण किया गया।
इसी प्रकार निर्माण खण्ड-1 अन्तर्गत रू. 2510.90 लाख की लागत के हुज़ूरपुर-जगदीशपुर मार्ग के चौड़ीकारण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, रू. 1076.25 लाख लागत के इकौना-विशेश्वरगंज-गंगाजमुनी के कि.मी. 15.00 से कि.मी. 35.00 तक पुर्ननिर्माण कार्य, रू. 369.76 लाख की लागत के हरिहरपुर सं. मार्ग, रू. 258.41 लाख लागत के एन.एच. 927 के कि.मी. 56 से गोड़हिया नं.-4 से रवली हिन्दुपुरवा सं.मा. से ग्राम सोहरास में भकोसा नाले पर लघु सेतु पहुॅच मार्ग, रू. 266.11 लाख की लागत के छोटकी भैंसाही से भाटीकुण्डा के बीच चन्दहा नाले पर लघु सेतु पहुॅच मार्ग, रू. 259.89 लाख की लागत के गोड़ियनपुरवा एवं भाटीकुण्डा के बीच चन्दहा नाले पर लघु सेतु पहुॅच मार्ग, रू. 178.72 लाख की लागत के कोडरी चौराहे से धर्मपुर सं.मार्ग सहित कुल रू. 7081.55 लाख लागत की 27 परियोजनाओं को लोकार्पण किया गया।
इसके अलावा प्रान्तीय खण्ड अन्तर्गत रू. 676.02 लाख लागत के ग्राम टेपरी से शुक्लनपुरवा तक स.मार्ग, रू. 390.95 लाख लागत के बलवापुर सं.मार्ग से उदवापुर तक सं.मार्ग, रू. 225.69 लाख लागत के रामपुर धोबियाहार-वैवाही मार्ग के कि.मी. 20.00 से लोनियनपुरवा सं.मार्ग, रू. 149.77 लाख लागत के रामपुर धोबियाहार-वैवाही मार्ग के कि.मी. 13.00 से चयनपुरवा सं.मार्ग,  रू. 104.40 लाख लागत के अहिरनपुरवा सं.मार्ग, रू. 102.72 लाख लागत के खरखट्टनपुरवा के कि.मी. 02.00 पर स्पान लघु सेतु व पहुॅच मार्ग, रू. 74.55 लाख लागत के टेपरहा (टेपरा) सं.मार्ग, रू. 70.34 लाख लागत के धर्मकुण्डा सं.मार्ग, रू. 67.12 लाख लागत के निबिया गौढ़ी सं.मार्ग सहित कुल रू. 2164.09 लाख लागत की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इसके अतिरिक्त निर्माण खण्ड-1 अन्तर्गत रू. 373.27 लाख लागत के सुखिया नाला पर रसूलपुर घाट पर आरसीसी लघु सेतु, पहुॅच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य, रू. 359.10 लाख लागत के क्वानी नदी पर आरसीसी लघु सेतु व पहुॅच मार्ग, रू. 325.12 लाख लागत के पुरैना मुण्डेरवा सड़क नहर पटरी से मोक्षद्वार सं.मार्ग, रू. 230.89 लाख लागत के जयसिंहपुर स.मार्ग, रू. 215.10 लाख लागत के झुकिया मार्ग से अहिरनपुरवा व चहलवा ग्राम सं.मार्ग, रू. 210.11 लाख लागत के लोहारनपुरवा व नयापुरवा सं.मार्ग, रू. 146.05 लाख लागत के जंगीघाट सं.मार्ग, रू. 131.94 लाख लागत के घरूआ ग्राम सं.मार्ग, रू. 127.60 लाख लागत के सुमेरपुर सं.मार्ग, रू. 126.19 लागत के हिन्दूपुरवा के निकट भकोसा नाले पर आरसीसी लघु सेतु व पहुॅच मार्ग, रू. 121.48 लाख लागत के नरकुला से सुवागाड़ा सं.मार्ग सहित कुल रू. 7174.58 लाख लागत की 69 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, सदर की विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,18,130 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारियांे के सम्बन्ध मे बैठक की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.