Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 में 15 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दिए जाने पर टीका लगवाने वाले सभी नागरिकों तथा हेल्थ वर्कर्स को बधाई दी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 में 15 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दिए जाने पर टीका लगवाने वाले सभी नागरिकों तथा हेल्थ वर्कर्स को बधाई दी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

मुख्यमंत्री ने गो-संरक्षण केन्द्रों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गो-संरक्षण केन्द्रों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने सभी जनपदों में पर्याप्त संख्या में गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था की है। सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी गोवंश छुट्टा न घूमें। इन्हें गो-आश्रय स्थल में लाकर इनकी समुचित देखभाल की जाए। पशुपालन विभाग छुट्टा जानवरों को गो-संरक्षण केन्द्रों में पहुंचाए। इसके लिए टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि गो-संरक्षण केन्द्रों में पशुओं के चारे, पानी, सुरक्षा, साफ-सफाई आदि की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पशुओं को ठण्ड से बचाने तथा स्वास्थ्य की देखभाल के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संरक्षण केन्द्रों में केयरटेकर तैनात रहें, जो इन पशुओं की देख-रेख करें।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना’ को लागू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत कोई भी इच्छुक किसान/पशुपालक निराश्रित गोवंश का पालन-पोषण करने के लिए अपने पास रख सकता है। कुपोषित बच्चों के लिए दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु परिवार को उनकी इच्छा पर एक निराश्रित गोवंश दिए जाने की भी व्यवस्था की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत गोवंश के पालन-पोषण के लिए लाभार्थी को 900 रुपए प्रतिमाह प्रति गोवंश प्रदान किए जाने का प्राविधान है। प्रदेश में पोषण मिशन के अन्तर्गत 1,883 कुपोषित परिवारों को कुल 1,894 गोवंश तथा मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत 56,853 पशुपालकों को 1,03,714 गोवंश सुपुर्द कर लाभान्वित किया गया है।
वर्तमान में प्रदेश में 5,384 गोसंरक्षण केन्द्र/स्थल कार्यरत हैं, जिनमें 6,50,052 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। पशुओं के भरण-पोषण हेतु पशुपालन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी धनराशि से 8,66,348 कुन्तल भूसा खरीदा गया है, जबकि दान दाताओं द्वारा 21,037 कुन्तल भूसा उपलब्ध कराया गया है। इस प्रकार प्रदेश में निराश्रित गोवंश के लिए 8,87,385 कुन्तल भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। निराश्रित गोवंश के लिए चारे-भूसे की उपलब्धता बनी रहे, इस हेतु जनपदों में 3,548 भूसा बैंक स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 में 15 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दिए जाने पर टीका लगवाने वाले सभी नागरिकों तथा हेल्थ वर्कर्स को बधाई दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दिए जाने पर टीका लगवाने वाले सभी नागरिकों तथा हेल्थ वर्कर्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य में कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच के रूप में टीकाकरण का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन’ उपलब्ध कराने में हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स सहित टीकाकरण अभियान में योगदान करने वाले सभी लोगों के प्रयास अभिनन्दनीय हैं। उन्होंने कहा कि लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अभी तक टीके की खुराक नहीं ली है, उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारियांे के सम्बन्ध मे बैठक की
Next: उत्तर प्रदेश ; जे0पी0 नड्डा ने गुरुद्वारा बाबा नामदेव में आयोजित कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.