Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 44 जिलों में एक भी सक्रिय केस नहीं, 71 जिलों में नहीं हुई एक भी नए संक्रमण के मामले की पुष्टि
  • देश
  • मुख्य समाचार

44 जिलों में एक भी सक्रिय केस नहीं, 71 जिलों में नहीं हुई एक भी नए संक्रमण के मामले की पुष्टि

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

सधी रणनीति के कारण आज यूपी ने कम समय में कोरोना संक्रमण पर तेजी से लगाम लगाई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,35,398 टेस्‍ट किए गए जिसमें 06 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। प्रदेश के 44 जिलों में एक भी सक्रिय केस के बीते दिन पुष्टि नहीं हुई वहीं 71 जिलों में एक भी नया संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। इस अवधि में 07 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।

प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 से कम होकर 91 पहुंच गई है। बता दें कि प्रदेश में टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने के लिए क्लस्टर मॉडल, स्‍कूल कॉलेजों में टीकाकरण कैंप, गांवों में अधिक बूथ, कोरोनारोधी टीकाकरण से कोई न छूटे, इसके लिए जिला संयुक्त अस्पताल में रात दस बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है।  प्रदेश सरकार को हर जिले में एक केंद्र पर रात दस बजे तक टीकाकरण कराए जाने के निर्णय से भी गति मिली है।

यूपी में तेजी से हो रहा टीकाकरण

प्रदेशवासियों को जल्द से जल्‍द टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक नई रणनीति के तहत टीके की डोज दी जा रही है। अब तक प्रदेश में 15 करोड़ 42 लाख 43 हजार 985 टीकाकरण किया जा चुका है जिसमें 10 करोड़ 82 लाख को पहली डोज और 04 करोड़ 59 लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में 73.21 प्रतिशत पात्र लोगों को पहली डोज और 30.90 प्रतिशत पात्र लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिलीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next: मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.