Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ओमीक्रान को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने ड्राफ्ट किया तैयार
  • देश
  • मुख्य समाचार

ओमीक्रान को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने ड्राफ्ट किया तैयार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

ओमीक्रान को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने ड्राफ्ट किया तैयार

कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने वाली योगी सरकार ओमीक्रान वेरिएंट
को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में सभी जरूरी सुरक्षा उपायों पर काम कर रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ
के निर्देशों के बाद कोरोना की दूसरी लहर में गठित की गई डॉक्‍टरों की विशेष टीम कोरोना के इस नए
वैरिएंट पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की इस कमेटी ने ओमीक्रॉन को लेकर विभिन्‍न
पहलुओं पर चर्चा कर ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जिसको ये टीम जल्‍द ही अधिकारियों को सौंपेगी।
एसजीपीजीआई की विशेष टीम ने ड्राफ्ट में कोरोना के इस नए वैरिएंट को लेकर यूपी में बरती जाने वाली
सावधानियां, इसके खतरे, टीकाकरण के बाद इसके प्रभावों के बारे में चर्चा की है।
संजय गांधी पोस्‍ट इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (एसजीपीजीआई) के निदेशक डॉ आरके
धीमान ने बताया कि नए वैरिएंट के विरूद्ध यूपी के लिए सबसे कारगर हथियार टीकाकरण साबित होगा।
पिछले डेढ़ सालों में बढ़ाई गई चिकित्‍सीय सुविधाओं के चलते अब प्रदेश इस नए संक्रमण का सामना करने
के लिए बिल्‍कुल तैयार है। पर्याप्‍त चिकित्‍सीय संसाधनों के कारण इस नए वैरिएंट से लड़ने में यूपी सक्षम
है। उन्‍होंने बताया कि दूसरे देशों में ओमीक्रान के बढ़ते मामलों को देखते हुए संस्‍थान की ओर से इस नए
वैरिएंट को लेकर अलग अलग पहलुओं पर चर्चा की गई है। इस विशेष बैठक में यह बात सामने निकलकर
आई है कि ये कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से फैलता है और इसकी संक्रमण दर भी अधिक है।
टीकाकरण और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी-डॉ धीमान
डॉ आरके धीमान ने बताया कि डॉक्‍टरों के आंकलन अनुसार इस नए वैरिएंट की संक्रमण दर भले ही
ज्‍यादा हो पर यह डेल्‍टा की तुलना में ज्‍यादा खतरनाक नहीं है। उन्‍होंने कहा विशेषज्ञों के आंकलन के
अनुसार डेल्‍टा की तुलना में इस नए वैरिएंट से मृत्‍यु दर की बढ़ने की आशंका कम है। उन्‍होंने बताया कि
तीसरी लहर के प्रकोप से बचने के लिए जल्‍द से जल्‍द टीकाकरण करने के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का
पालन कराने की जरूरत है।

हर पॉजिटिव मरीज की हो रही जीनोम सीक्वेंसी-धीमान
सीएम के आदेश के बाद प्रदेश में एक ओर डेली मॉनीटरिंग को बढ़ाने के साथ ही निगरानी समितियां अलर्ट
मोड पर काम कर रही हैं। डॉ धीमान ने बताया कि विदेश से आने वाले सभी यात्री की आरटीपीसीआर जांच
कराने के साथ ही यदि कोई पॉजिटिव मरीज पाया जाता है तो उसकी जीनोम सीक्वेंसी कराई जा रही है।

यूपी पहला राज्‍य जहां 05 करोड़ लोगों को मिली टीके की दोनों डोज

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से टीकाकरण करने वालों की संख्या पांच करोड़
का आंकड़ा पार कर गई है। देश में यूपी पहला ऐसा प्रदेश है जहां पूरी तौर पर वैक्‍सीनेशन लेने वालों की
संख्‍या इतनी ज्‍यादा है। प्रदेश में तीन-चौथाई पात्र वयस्कों को कोविड -19 वैक्सीन की कम से कम एक
खुराक मिली है, जबकि एक-तिहाई पात्र लोगों को अभी पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। आंकड़ों के
अनुसार यूपी में 5 करोड़ से अधिक पात्र लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।
प्रदेश में वैक्सीन की कम से कम एक खुराक प्राप्त करने वाली 75 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी है,
वहीं राज्य की 33 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी ने दोनों खुराक प्राप्त की हैं। 24 करोड़ की आबादी वाले
यूपी में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार एक सधी रणनीति के तहत तेजी से टीकाकरण किया जा
रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से क्‍ल्‍सटर रणनीति के
अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके सफल परिणाम प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं।
प्रदेश में 16 करोड़ से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण
प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पात्र लोगों को पहली डोज और 05 करोड़ एक लाख पात्र लोगों को दूसरी डोज दी
जा चुकी है। अब तक प्रदेश में 16 करोड़ 22 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया जा
चुका है। सधी रणनीति के कारण आज यूपी में कम समय में कोरोना संक्रमण पर तेजी से लगाम लगाई है।
प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,26,055 टेस्‍ट किए गए जिसमें 12 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। अब तक
यूपी में 8 करोड़ से अधिक टेस्‍ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 से कम
होकर 88 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 09 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी
रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ के शताब्दी समारोह के अवसर पर प्राणि उद्यान में ‘शताब्दी स्तम्भ’ का अनावरण तथा डाक टिकट एवं शताब्दी स्मारिका का विमोचन किया
Next: मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 में 16 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दिए जाने पर इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम को समर्पित किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.