Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आइये जाने आज का राशिफल
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आइये जाने आज का राशिफल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

साल 2021 बीतने को है और इसके आखिरी दिन कुछ राशि वालों को बहुत संभलकर बिताने होंगे, वरना उन्‍हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं 4 राशि वालों को बॉस की तारीफ भी मिलेगी और धन लाभ भी होगा.

आइए एस्‍ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के बेटे एस्‍ट्रो फ्रेंड चिराग दारुवाला से जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए 20 दिसंबर 2021 से 26 दिसंबर 2021 तक का समय कैसा रहेगा.

मेष : गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा. धार्मिक कार्यों की तरफ मन आकर्षित होगा. परिवार का अच्छा साथ मिलेगा, घर में प्रसन्नता का माहौल होगा. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा, जो कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत आवश्यक और उपयोगी साबित होगा.

वृषभ : गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह परिवार का उत्तम साथ मिलेगा. व्यवसाय हो या नौकरी हो दोनों में ही सफलता मिलेगी. इस सप्ताह आपके धार्मिक स्वभाव में वृद्धि होगी. आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय तरक्की करेगा. इस सप्ताह ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी.

मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह व्यापारिक यात्राएं होंगी जिसमें सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. कार्य क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा के साथ-साथ आर्थिक सुख की प्राप्त होगी. आप किसी भी कार्य को आसानी के साथ पूरा करेंगे. दाम्पत्य जीवन जीवन का सुख अच्छा बना रहेगा. जीवनसाथी एवं संतान का सुखद साथ मिलेगा.

कर्क : गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. आपको परिवार के सदस्यों से मिलने वाले प्रेम, आदर-सत्कार और सहयोग में बढ़ोतरी हासिल होगी. इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि इस हफ्ते कार्य क्षेत्र या धार्मिक क्षेत्र से संबंधित यात्राएं होंगी. परोपकार के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. अपनी बुद्धिमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण विरोधी वर्ग को खुश करने में कामयाब रहेंगे. माता के साथ अच्छा व्यवहार रखें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या : गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह धर्म-कर्म के कार्यों में आपका झुकाव रहेगा. परिवार के लोग हरसंभव सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे. आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी, जो आपको मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति कराएगी. आप ईश्वर में आस्था रखने वाले एवं आत्मचिंतन करने वाले व्‍यक्ति साबित होंगे.

तुला : गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय में सफलता नहीं मिलेगी. उच्च पद पर विराजमान लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे. परिवार का सुख मिलेगा, अपनी आदतों में बदलाव लाना जरुरी है. आप अपनी प्रतिभा और बातचीत की निपुणता की वजह से दूसरों के बीच चर्चा का कारण बनेंगे.

वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम-काज में लाभ का सुख हासिल होगा. आप वार्तालाप में निपुण होने के कारण दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाने में कामयाब होंगे.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह की गई विदेश यात्रा लाभदायक होगी. दूसरों के द्वारा आपको अच्छी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी. आप धार्मिक प्रवृत्ति के होंगे तथा धार्मिक यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे. इस हफ्ते व्यापार-व्यवसाय में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. कार्य क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

मकर : गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी हुई है. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा. दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता का माहौल देखने को मिलेगा, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है. आप कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों को परास्त करने में सक्षम होंगे. आपकी ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी. आप धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. इस सप्ताह अपनी चतुराई से हर काय में सफल होंगे, कार्य क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

मीन : गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सामान्य हालात होंगे. आपको सहकर्मी एवं उच्च पद पर बैठे लोगों का उत्तम साथ एवं सहयोग मिलेगा. आप बुद्धिमान होने के कारण कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे. समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा. आप धार्मिक एवं परोपकारी स्वभाव के होने के कारण ईश्वर में आस्था रखेंगे तथा दूसरों की मदद करेंगे.

Post navigation

Previous: रविवार के दिन सूर्य देव की आराधना करने से कुंडली से ग्रहों का दुष्प्रभाव होगा कम
Next: देश में कोरोना के आये बीते 24 घंटे में 7 हजार 81 नए मामले सामने

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.