Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री श्री चैहान ने यूपी के बलिया से किया भाजपा की जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने यूपी के बलिया से किया भाजपा की जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने आज उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ कर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तप्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने जनविश्वास यात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समस्त 403 विधानसभाओं में मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जन जन तक पहुँचने का लक्ष्य साधा है। 19 दिसंबर से शुरू होने वाली यह यात्रा उत्तर प्रदेश के 6 अलग अलग प्रमुख स्थानों से एक साथ शुरू हुई, जिनका शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह, श्री नितिन गडकरी, श्रीमती स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की उपस्थिति में हुआ।
काँग्रेस ने आजादी के मतवालों को भुला दिया
बलिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने स्वतंत्रता के लिए मर मिटने वाले क्रांतिकारी, वीर सपूत मंगल पांडे, चित्तू पांडे और रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह बागी बलिया की धरती है, जिसने ऐसे राष्ट्र भक्तों को जन्म दिया, जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए बलिदान कर दिया। हमें देश की आजादी चांदी की तश्तरी में नहीं मिली बल्कि इसके लिए हजारों क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, लेकिन कांग्रेस ने भारत की आजादी में योगदान देने वाले वीर सावरकर, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कुंवर सिंह, तात्या टोपे जैसे अनेकों क्रांतिकारियों को भुला दिया, उनके इतिहास को भी ठीक ढंग से नहीं पढ़ाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमारे अमर क्रांतिकारियों का खोया हुआ गौरव वापस दिलाने का काम किया और आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया।
भाजपा ने वंशवाद को निर्मूल किया
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही हैं जहां वंशवाद से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं में से ही नेता खोज लिया जाता है, दीनदयाल जी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, आडवाणी जी, अटल जी, मोदी जी,योगी जी ये सभी जनता के बीच से निकले हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी ये सिर्फ वंशवाद की पोषक हैं, कांग्रेस में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तो वहीं समाजवादी पार्टी में नेता हुए मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, धर्मेन्द्र यादव इत्यादि। वर्षों तक इन परिवारों ने देश और प्रदेश पर राज किया। उन्होंने कहा कि यदि वंशवाद को पूरी तरह से निर्मूल किसी ने किया है तो भारतीय जनता पार्टी ने किया है, आज एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रमुख पदों पर आसीन हो रहा है
योगी सरकार में है कानून का राज
उन्होंने कहा कि जो उत्तर प्रदेश पिछली सरकारों में गुंडाराज के लिए बदनाम था आज उसी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में कानून का राज है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पहले जिन गुंडों का बोलबाला था, आज वो सब जेलों में बंद हैं। यूपी में 700 से ज्यादा दंगे अगर हुए तो सपा की सरकार में हुए, सैंकड़ों लोग अगर मरे तो अखिलेश की सरकार में मरे हैं, योगी जी की सरकार है तो दंगाई कहीं नहीं दिखते, योगी जी ने उन्हें जेल की हवा खिलाई। मोदीजी के मार्गदर्शन में और योगी सरकार की कुशलता से उत्तर प्रदेश खुशहाली और शांति की ओर अग्रसर है। हम कल्पना कर सकते हैं कि अगर मोदी और योगी न होते तो न राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता और न ही काशी विश्वनाथ धाम को भव्य स्वरूप मिलता।
भाजपा सरकार,गरीब हितैषी सरकार  
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र में मोदी जी की सरकार गरीबों के कल्याण की सरकार है। कोविड संकट में गरीबों को किसी ने मुफ्त राशन दिया तो भाजपा की योगी और मोदी सरकार ने दिया, गरीबों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान भारत जैसी योजना चलाई है जिसमें 05 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में किया जा रहा है। सबको घर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य मोदी सरकार का है, कोई भी गरीब बिना घर के नहीं रहेगा क्योंकि देश में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी जी की भाजपा सरकार है  
मोदी योगी रूपी डबल इंजन की सरकार
उन्होंने डबल इंजन की सरकार के फायदे और उतररप्रदेश को मिली सौगातें बताते हुए कहा कि  मोदी$योगी मतलब – 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्जा माफ, किसानों को 1.44 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को 2376 करोड़ का लाभ, माफियों द्वारा अवैध ढंग से कब्जा की गई 1866 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, 150 अपराधी ढेर, 44759 गुंडे, बदमाश गिरफ्तार,
11 हजार 864 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, जबरन धर्म परिवर्तन रोकने, उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन कानून, 05 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 341 किमी का पूर्वांचल एक्सप्रेस, 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण, इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड-2020 में यूपी को प्रथम पुरस्कार, बेटियों को स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 40 लाख माताएं लाभान्वित, 4.50 लाख युवाओं को सरकार नौकरी, 3.50 लाख युवाओं की संविदा पर नियुक्ति। यह सब इसलिए सम्भव हुआ क्योंकि डबल इंजन की सरकार है ।
राहुल गांधी हिन्दुत्व की परिभाषा देते फिर रहे हैं
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि वर्तमान राजनीति में इतना बड़ा परिवर्तन आया है कि जो लोग हिंदू को सांप्रदायिक कहते थे वो भी हिंदू हिंदू जप रहे हैं। आजकल राहुल गांधी हिन्दुत्व की परिभाषा देते फिरते हैं। उन्हें पता ही नहीं कि हिन्दुत्व क्या है! ‘अयं निजः परो वेति गणना लघु चेतसाम्’ यह हिन्दुत्व है! ‘वसुधैव कुटुंबकम’ यह हिन्दुत्व है! अब सत्ता के लिए उन्हें हिन्दुत्व याद या रहा है
सपा सरकार में करोड़ों के घोटाले
उन्होंने कहा कि अखिलेश की सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को तबाह कर दिया था, समाजवाद के नाम पर गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटमार ही प्रदेश की पहचान बन गई थी, अखिलेश सरकार ने अनेकों घोटाले किए समाजवादी पेंशन 10 अरब रुपये की और उसमें चार लाख से अधिक लोग थे ही नहीं, सभी घोटालों की जांच चल रही है। एम्बुलेंस के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया। उन्होंने कहा कि  अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह का गठबंधन, गठबंधन नहीं, ठगबंधन है! बबुआ ने पिताजी को ठगा, चचा शिवपाल को ठगा..अब जनता को ठगने निकला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में केवल हिंदुस्तान नहीं, बल्कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य उत्तर प्रदेश बनेगा। जब केन्द्र में और राज्य में भाजपा की सरकार हो तो विकास की गति भी डबल हो जाती है, जैसी आज मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत भाजपा राज्यों में हो रही है।
मोदी और योगी का मतलब
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि जिस ब्रिटेन ने हम पर वर्षों तक हुकूमत की, आज उन्हीं का प्रधानमंत्री कहता है कि विश्व एक, ऊर्जा का स्रोत सूर्य एक, विश्व में नरेंद्र मोदी भी एक है। यह स्थिति यूं ही नहीं बनी, यह मोदी जी के विराट व्यक्तित्व का प्रमाण है, उन्होंने मोदी और योगी का अर्थ बताते हुए कहा कि – मोदी का मतलब ड- मजबूत नेतृत्व,  व्-ओजपूर्ण व्यक्तित्व, क्-दृढ़ निश्चयी प्-ईश्वर का वरदान हैं तो वहीं योगी का मतलब ल्-योग्य, व्-ओजस्वी, ळ-गतिशील प्-ईमानदार व्यक्तिव जो प्रदेश और देश में डबल इंजन रूपी सरकार से विकास का कायाकल्प कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक उत्‍तराखंड समेत उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में रहेगा घना कोहरा
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में निपुण भारत मॉनीटरिंग सेण्टर का उद्घाटन किया

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.