Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नितिन गडकरी और मुख्‍यमंत्री पहुंचे जौनपुर, दिया बड़ा बयान।
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

नितिन गडकरी और मुख्‍यमंत्री पहुंचे जौनपुर, दिया बड़ा बयान।

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (3)

मछलीशहर नगर स्थित फौजदार इंटर कालेज के मैदान में दोपहर एक बजे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने के साथ ही 573 करोड़ 36 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे। इसे लेकर लोगों की भीड़ जुटने लगी रही। दस हजार लोगों की क्षमता वाले विद्यालय के मैदान में छह हजार लोगों के बैठने व्यवस्था की गई है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालने का काम करती थी। शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया जाता था। गरीब व किसान तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे। लेकिन भाजपा सरकार में आज हर गरीब व किसान को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। एक तरफ बुलडोजर सड़क पर चलता है, दूसरी तरफ माफियाराज पर चलाया जा रहा है। सड़क बनाने के साथ ही गुंडों और माफिया की छाती को भी रौंदा जाएगा।

नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि फिर से एक बार डबल इंजन की सरकार बना दें मैं पांच लाख करोड़ के काम और कराऊंगा। मैं ऐसा मंत्री हूं जिसके पास ऐसा विभाग है जिसके पास पैसे की कोई कमी नहीं। देश में निरंतर विकास कार्य जारी रहेंगे। सड़कों का जाल बिछने के साथ ही किसान अन्नदाता के साथ ही उर्जादाता भी बनेगा।

इसके पूर्व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान द्वारा गोरखपुर से उड़ान भरने के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे तो सीएम ने उनकी अगवानी की। उसके बाद उनके साथ वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से मछली शहर में आयोजन के लिए प्रस्थान कर गए। केंद्रीय मंत्री के एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट के एप्रन पर सीएम योगी के साथ ही राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह, विद्या सागर राय सहित ने भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी की।

वही दूसरी ओर मछलीशहर से जौनपुर राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। बड़े वाहनों को मछलीशहर से जंघई के रास्ते पर जौनपुर व वाराणसी भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूतल परिवहन मंत्री के आगमन से पूर्व बाबतपुर एयरपोर्ट पर फोर्स भी पहुंची। इस दौरान फ्लीट में लगे वाहन कतारबद्ध रहे तो एडीजी और कमिश्नर भी एयरपोर्ट पर पहुंचे और आगमन की तैयारियों का जायजा लिया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश मे ओमिक्रोन का खतरा बढ़ा दिल्ली मे आये 6 नये मामले
Next: संसद सत्र: लोकसभा में राहुल गांधी ने ‘लद्दाख’ को राज्य का दर्जा देने की उठाई मांग।

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.