Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज संकष्टी चतुर्थी जाने क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आज संकष्टी चतुर्थी जाने क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (3)

हिन्दू ​कैलेंडर के अनुसार, पौष माह का प्रारंभ हो चुका है. पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 दिसंबर को सुबह 10:05 बजे से लग गई थी और आज द्वितीया है. ऐसे में संकष्टी चतुर्थी में कल ही है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह संकष्टी चतुर्थी साल 2021 की आखिरी संकष्टी चतुर्थी है.

इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है. संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं कि संकष्टी चतुर्थी व्रत की तिथि कब से है? पूजा का मुहूर्त क्या है और चंद्रमा का उदय कब होगा?

संकष्टी चतुर्थी 2021 तिथि एवं पूजा मुहूर्त
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, पौष कृष्ण चतुर्थी 22 दिसंबर दिन बुधवार को शाम 04:52 बजे से लगेगी. इस तिथि का समापन 23 दिंसबर गुरुवार को शाम 06:27 बजे होगा. चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय 22 दिसंबर को होगा, इसलिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत 22 दिसंबर को रखा जाएगा.

इस साल की आखिरी संकष्टी चतुर्थी व्रत इंद्र योग में रखा जाएगा. इंद्र योग दोपहर 12:04 बजे तक है. ऐसे में आप चाहें तो सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे के मध्य तक भगवान श्रीगणेश की पूजा कर सकते हैं.

संकष्टी चतुर्थी पूजा
संकष्टी चतुर्थी की पूजा में गणेश जी को फूल, फल, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, चंदन, मोदक, दूर्वा आदि अर्पित करें. गणेश चालीसा का पाठ करें और पूजा के अंत में गणेश जी की आरती विधिपूर्वक करें. संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करना न भूलें. रात के समय में चंद्रमा का दर्शन करें और जल अर्पित करें.

संकष्टी चतुर्थी 2021 के दिन चंद्रोदय
22 दिसंबर को संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा रात 08:12 बजे उदय होगा. चंद्रमा को जल अर्पित करने के बाद ही पारण करें.संकष्टी चतुर्थी का व्रत सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला और संकटों को हरने वाला है. भगवान श्रीगणेश की कृपा से सभी कार्य सफल और सिद्ध होते हैं.

Post navigation

Previous: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: आइये जाने क्यों होती है शुभ कार्य के पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.