Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जाने आज का अपना राशिफल कैसा रहेगा दिन
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने आज का अपना राशिफल कैसा रहेगा दिन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, चिराग दारुवाला इस राशिफल के जरिए बता रहे हैं. तुला राशि वाले लोगों को खुशखबरी मिल सकती है, धन लाभ होने की भी संभावना है. धनु राशि वाले चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे. कुंभ राशि वालों को खूब प्रशंसा मिलेगी. आइए, जानते हैं कि किस राशि के लिए कैसा रहेगा गुरुवार….

मेष : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार को आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा. प्रोफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर स्पष्ट रुख रखें. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सब कुछ ठीक चलेगा. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है.

वृषभ : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार के दिन आपको सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहें हैं. पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी.

मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार को आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा. परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे. कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने से खर्च करने के मूड में रहेंगे. नए काम में कुछ बाधा आ सकती है. आवेश में आने की बजाय नरमाई से काम लें.

कर्क : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार के दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी. आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे. किसी परिवार जन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा. कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी. परिवार के लोगों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार को आप हर किसी की बात सुनने की कोशिश करेंगे. नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें, राह आसान होगी. भूमि और संपत्ति संबंधी कार्य होंगे. महिलाएँ अगर कोई घरेलू कारोबार शुरु करना चाहती हैं, तो गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा.

कन्या : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार की शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मेहनत के दम पर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा.

तुला : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार को नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें. बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं. धन में बढ़ोतरी हो सकती है. गुरुवार को किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए. गृहस्थ जीवन में कुछ नएपन का एहसास होगा.

वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार के दिन आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. बिजनेस को विस्तार देने के लिए आप बैंक से ऋण ले सकते हैं. कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है. नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी. ससुराल के लोगों से बातचीत होगी.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार को आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे. सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है. पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं. दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें.

मकर : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार का दिन महिलाओं के लिए शुभ है. सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा. आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे. अटके काम में गति आने से लाभ होगा. खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा.

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार को आप को चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है. कई दिनों से जरूरी काम पेंडिंग हैं तो उन्हें गुरुवार को ही खत्म करें. आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं. युवाओं को नए रोजगार मिलनें की संभावना है. घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है.

मीन : गणेशजी कहते हैं कि गुरुवार के दिन आपको सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं. पैसों के लेन-देन में सफलता मिलेगी. अच्छे काम की बदौलत नौकरी में तरक्की होने और उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आइये जाने क्या है नए साल 2022 की अमावस्या की तारीखें
Next: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के कारण लोगो का हुआ बुराहाल तापमान गिरकर हुआ माईनस 1 डिग्री

Related Stories

1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 25 seconds ago 0
hshs-574-1068x823
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार के प्रयासों से यूपी के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी

Sarvoday Times 4 minutes ago 0
56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.