फिल्म का ट्रेलर और इसके कुछ गाने भी रिलीज हो चुके हैं. वहीं अब रिलीज से पहले सलमान खान की ये फिल्म मुसीबत में फंस गई है. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त विवाद हो रहा है. विवाद इतना बढ़ गया है कि ‘दबंग 3’ की रिलीज पर रोक की मांग तक उठने लगी है. ये विवाद हुआ है, इस फिल्म के एक गाने को लेकर. बताया जा रहा है कि मेकर्स पर इस गाने के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है.
हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और झारखंड के आयोजक सुनील घंवात ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा है कि ‘दबंग 3 के गाने ‘हुड-हुड दबंग’ में ऋषियों को नीचा दिखाने की कोशिश की गई है. इस गाने में ऋषियों को सलमान खान के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करते दिखाया गया है. इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है’.
