Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने असदुद्दीन ओवैसी पर कसा तंज
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश : पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने असदुद्दीन ओवैसी पर कसा तंज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (13)

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में बीजेपी की दोबारा सरकार बनने पर एआईएमआईएम के मुखिया ओप सांसद असदुद्दीन ओवैसी जनेऊ धारण करके राम नाम जपने लगेंगे.

चौधरी ने शामली में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. चौधरी ने इस बयान के बारे में बताया “मैंने सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि अगर आप प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनवाते हैं तो एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनेऊ धारण करते हुए नजर आएंगे और राम नाम का जाप करेंगे.”

इस सवाल पर कि उन्हें आखिर क्यों लगता है कि ओवैसी ऐसा करेंगे, चौधरी ने कहा “हम अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं. हमारे एजेंडे के मुताबिक अखिलेश यादव मंदिरों में जा रहे हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनेऊ धारण करके हर किसी को अपना गोत्र बता रहे हैं.

यह हमारी विचारधारा का प्रभाव है जिसकी वजह से लोगों ने अपना अपना एजेंडा छोड़ दिया है.” उन्होंने कहा “जो लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते थे, अल्पसंख्यकों की बात करते थे,

जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया और न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहा कि राम एक काल्पनिक पात्र हैं अब वही लोग जनेऊ धारण कर रहे हैं और एक मंदिर से दूसरे मंदिर घूम रहे हैं.”

इस बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा “आखिर लोगों को हो क्या गया है? अगर कोई शख्स फुजूल का बयान देता है तो आप उस पर मेरी प्रतिक्रिया क्यों चाहते हैं? मैं ऐसे पागलपन भरे बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.”

गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है. ओवैसी मुसलमानों से खुद को एक राजनीतिक ताकत के रूप में विकसित करने के लिए अपना एक नेतृत्व तैयार करने की बात कह रहे हैं.

Post navigation

Previous: देश में अबतक ओमिक्रोन वेरिएंट से 19 राज्य में 578 लोग हुए संक्रमित
Next: गृह मंत्री अमित शाह ने आज जन विश्वास यात्रा को सम्बोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.