Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आइए पंचांग से जानें आज 28 दिसंबर का शुभ और अशुभ मुहूर्त
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आइए पंचांग से जानें आज 28 दिसंबर का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

आज 28 दिसंबर है. आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की नमवी तिथि है. आज मंगलवार को लोग बजरंगबली की पूजा करते हैं. पचांग के अनुसार पौष मास साल का दसवां मास होता है. पौष मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में रहता है.

इसलिए इस महीने को पौष कहा जाता है. पौष मास में सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है. इस महीने सूर्यदेव की उपासना से स्वास्थ्य और मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

जो भक्त इस महीने सच्चे मन से भगवान सूर्य की अराधना करते हैं, उन्हें भगवान 11 हजार रश्मियों के साथ ऊर्जा और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करते हैं.मान्यता है कि पूरे पौष मास में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति साल भर स्वस्थ्य रहता है.

आज मंगलवार है. मंगलवार को बजरंगबली की पूजा की जाती है. अधिकांश लोग मंगलवार को व्रत रखते हैं. स्कंद पुराण के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, इस कारण से यह दिन उनकी पूजा के लिए समर्पित कर दिया गया है.

इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर बजरंगबली की खास कृपा होती है. मंगलवार को उपवास रखने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. बजरंगबली संकटहर्ता हैं.

इसलिए वे सभी संकटों को भी दूर करते हैं. यही कारण है कि हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज की तिथि – पौष कृष्णपक्ष नवमी
आज का नक्षत्र – चित्रा
आज का करण – तैतिल
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – शोभन
आज का वार – मंगलवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:18:00
सूर्यास्त – 06:02:00
चन्द्रोदय – 26:03:59
चन्द्रास्त – 13:05:59
चन्द्र राशि –कन्या

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:19:56
मास अमांत – मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत – पौष
शुभ समय – 12:01:48 से 12:43:08 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 09:16:29 से 09:57:49 तक
कुलिक – 13:24:28 से 14:05:47 तक
कंटक – 07:53:49 से 08:35:09 तक
राहु काल – 15:21:00 से 16:42:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 09:16:29 से 09:57:49 तक
यमघण्ट – 10:39:08 से 11:20:28 तक
यमगण्ड – 09:47:29 से 11:04:58 तक
गुलिक काल – 12:40:00 से 14:01:00 तक

Post navigation

Previous: राज्य सरकार द्वारा युवाओं को सहूलियत देने के उदद्देश्य से स्मार्ट फोन एवं टैबलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा
Next: बजरंगबली की इस विधि से पूजा करने पर भगवान जल्द होंगे प्रसन्न

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.