Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नए साल के पहले दिन नहीं हुई कोरोना की रफ़्तार कम ओमिक्रोन के मामले हुए 1400 के पार, बीते 24 घंटों में कोरोना के भी 20 हजार से ज्‍यादा केस आए
  • देश
  • स्वास्थ्य

नए साल के पहले दिन नहीं हुई कोरोना की रफ़्तार कम ओमिक्रोन के मामले हुए 1400 के पार, बीते 24 घंटों में कोरोना के भी 20 हजार से ज्‍यादा केस आए

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर तेजी से इजाफा होता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में भारत में 22 हजार 775 मामले सामने आए हैं और इस दौरान 406 लोगों की मृत्‍यु हुई। कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामले भी भारत में एक लाख के ऊपर पहुंच गए हैं। इधर, ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देशभर में ओमिक्रोन के मामलों की संख्‍या 1400 के पार पहुंच गई है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
भारत में कोविड-10 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे महामारी की तीसरी लहर की आशंका के रूप में देखा जा रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें, तो 22 हजार 775 मामले सामने आए हैं और सिर्फ 8 हजार 949 लोग ठीक हो पाए हैं। ऐसे में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी से इजाफा होना लाजिमी है। भारत में इस समय रिकवरी रेट 98.32% पहुंच गया है। देश में सबसे ज्‍यादा कोरोना के मामले महाराष्‍ट्र और दिल्‍ली में सामने आ रहे हैं।महाराष्‍ट्र और दिल्‍ली में ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से बढ़ोत्‍तरी हो रही है। महाराष्‍ट्र में अब तक 454 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं दिल्‍ली में 351 केस। दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री यह कह चुके हैं कि राजधानी में ओमिक्रोन वैरिएंट का कम्‍यूनिटी स्‍प्रेड हो चुका है। इसलिए दिल्‍ली में कई पाबंदियां फिर से लगा दी गई हैं। इधर तमिलनाडु, गुजरात और केरल में भी ओमिक्रोन 100-100 से ज्‍यादा मामले सामने आ चुके हैं।भारत के अभी तक 23 राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं। अभी कुल मामलों की संख्‍या 1431 है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो ओमिक्रोन के केस लगभग 3 दिनों में डबल हो रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेंगे। इधर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, देश में अब ओमिक्रोन मुख्‍य वैरिएंट के रूप में सामने आ सकता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के मौके पर ट्वीट कर कहा पहला दिन अन्नदाताओं को समर्पित
Next: गृह मंत्री अमित शाह सांसद संतोष गंगवार के घर पहुंचे , बरेली मंडल की विधानसभा सीटों के माहौल को समझा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 51 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 54 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.