Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, चुनाव में शिकायत मिलने पर 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचेगा उडऩदस्ता
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, चुनाव में शिकायत मिलने पर 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचेगा उडऩदस्ता

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
election

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अगर चुनाव के दौरान प्रशासन को कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो 15 से 30 मिनट के अंदर उडऩदस्ता मौके पर पहुंचेेगा। सभी गाडिय़ां जीपीएस से लैस होंगी। शुक्रवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ कोषागार अधिकारी ने चुनाव में लगी सभी टीमों के प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया।

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अगर चुनाव के दौरान प्रशासन को कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो 15 से 30 मिनट के अंदर उडऩदस्ता मौके पर पहुंचेेगा। सभी गाडिय़ां जीपीएस से लैस होंगी। शुक्रवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ कोषागार अधिकारी ने चुनाव में लगी सभी टीमों के प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया।

अधिकारी मोबाइल नहीं रखेंगे बंद

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि जिले में कुल सात विधानसभाएं हैं। इनमें कोल, शहर, बरौली, अतरौली, इगलास, खैर व छर्रा शामिल हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए इन सभी विधानसभाओं में व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए गठित सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, मीडिया प्रमाणक और अनुवीक्षण समिति, उडऩ दस्ता टीम एवं स्थाई निगरानी टीमों को नियुक्त कर दिया गया है। डीएम ने कहा कि चुनाव में बड़ी मात्रा में नकदी, अवैध शराब का भंडारण, वितरण, अवैध वस्तुओं व असलाहा भंडारण समेत अन्य पर पैनी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराएं। वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद्र ने सभी प्रभारी, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी, वीडियो अवलोकन, लेखा टीम, मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति, उडऩदस्ता, स्थायी निगरानी टीम व व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष में लगे कार्मिकों को जिम्मेदारियों एवं उत्तरदायित्यों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि, मिनट टू मिनट प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित उडऩदस्ता टीमों द्वारा करना होगा। शिकायत मिलने पर 15 से 30 मिनट के अंदर ही उडऩदस्ता टीम मौके पर पहुंच जाएगी।चुनाव में लगने वाली सभी गाडिय़ां जीपीएस से लैस होंगी। इससे उनकी पूरी जानकारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी उडऩदस्ता टीम अपने मोबाइल को किसी भी समय बंद नहीं करेंगे और अपने मोबाइल का जीपीएस आन रखेंगे। इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: गृह मंत्री अमित शाह सांसद संतोष गंगवार के घर पहुंचे , बरेली मंडल की विधानसभा सीटों के माहौल को समझा
Next: कांग्रेस होगी धामी सरकार पर हमलावर , जानिए क्या रहने वाली है पार्टी की रणनीति

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.