Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने ,राहुल गांधी को लेकर कही ये बात
  • उत्तराखंड
  • देश
  • राजनीति

उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने ,राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
pralhad

The Union Minister for Parliamentary Affairs, Coal and Mines, Shri Pralhad Joshi holding a press conference after the completion of bidding process for commercial Coal Mine auction, in New Delhi on November 09, 2020. The Secretary, Ministry of Coal and Mines, Shri Anil Kumar Jain, the Principal Director General (M&C), Press Information Bureau, Shri K.S. Dhatwalia and other dignitaries are also seen.

भाजपा उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रदेश और देश की डबल इंजन की सरकार सभी वरिष्ठों के आशीर्वाद से लगातार विकास कार्य कर रही है। शुक्रवार को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के ऋषिकुल मैदान में आयोजित वरिष्ठजन सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठों के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा 2022 में सत्ता में आ रही है। प्रदेश में जितने विकास कार्य इन पांच साल में हुए हैं, उतने पूर्व के 50 साल में भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि घर-समाज में बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। जिस समाज में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनका मार्गदर्शन नहीं लिया जाता, उस समाज का दिशा से भटकने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है और जो विकास कार्य बचे हैं वह भी जल्द पूरे होंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह काम और जन सेवा करती है। वहीं, वैचारिक राष्ट्रवाद का भी संदेश देती है। 2002 में पहली बार उन्हें जब हरिद्वार की जनता ने आशीर्वाद दिया था उसके बाद से लगातार उन्हें आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

राहुल गांधी पर कसा तंज

भाजपा उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने उद्बोधन में क्या बोल जाते हैं, उन्हें खुद पता नहीं होता। इससे उनकी गंभीरता का पता चल जाता है। कहा कि कि कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है और सैनिकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का काम किया है। यह वही कांग्रेस है जो दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के लिए अपशब्दों का प्रयोग करती थी और आज उनकी शहादत पर घड़ियाली आंसू बहा रही है।

बुजुर्गों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़, सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा,तरुण नैयर, प्रमोद शर्मा, जगदीश लाल पाहवा, राजेंद्र राय, महेश गौड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, विमल दयानी, सुरेश गुलाटी मौजूद रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस होगी धामी सरकार पर हमलावर , जानिए क्या रहने वाली है पार्टी की रणनीति
Next: नए साल के पहले दिन भारत और पाकिस्तान ने अपने रिश्ते को सकारात्मक मोड़ दिया।

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.