Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड के नैनीताल में नवोदय विद्यालय में 82 बच्चे कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तराखंड
  • देश
  • साहित्य

उत्तराखंड के नैनीताल में नवोदय विद्यालय में 82 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (13)

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से डराने वाली खबर आई है. नैनीताल जिले के नवोदय विद्यालय में 82 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जबकि कुछ बच्चों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.

आपको बता दें कि हाल ही में स्कूल के प्रिंसिपल समेत कुछ पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद 488 बच्चों का कोरोना टेस्ट किया गया. अब 82 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया.

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के चार नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में इससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई. यह जानकारी अधिकारियों ने यहां शनिवार को दी.

पूर्व में ओमीक्रोन से संक्रमित चार व्यक्ति ठीक हो गए हैं. राज्य में 11 दिसंबर को ओमीक्रोन का एक मामला सामने आया था, जबकि 27 दिसंबर को तीन और मामले सामने आए थे.

इन चार नये मामलों में से, तीन मामले देहरादून से और एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से है. उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों में से तीन की उम्र 23 से 28 वर्ष के बीच है, जबकि इसमें 15 वर्षीय एक किशोरी भी शामिल है.

संक्रमित व्यक्तियों में देहरादून का 28 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है, जो गुरुग्राम के रास्ते विदेश से लौटा था, 23 वर्षीय एक व्यक्ति जो हाल ही में गुरुग्राम से लौटा था, 15 वर्षीय किशोर जो उसके संपर्क में आयी थी.

साथ ही अहमदाबाद का 27 वर्षीय एक व्यक्ति भी शामिल है, जो 21 दिसंबर को ऋषिकेश आया था. चूंकि अहमदाबाद का व्यक्ति पहले ही लौट चुका है, इसलिए गुजरात सरकार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा
Next: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अरविंद केजरीवील ने दिया बड़ा बयान

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.