Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पौराणिक कथाओं के अनुसार प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से प्रसन्न होंगे हनुमान जी
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

पौराणिक कथाओं के अनुसार प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से प्रसन्न होंगे हनुमान जी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

वर्तमान में जो युग चल रहा है उसे कलयुग नाम दिया गया है. ऐसी मान्यता है कि कलयुग में देवी देवता वास नहीं करते हैं. लेकिन हनुमान जी एक ऐसे देवता हैं जिन्हें कलयुग के देवता के नाम से जाना जाता है. कहा जाता है जो भक्त हनुमान जी की आराधना करता है,

उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है. हनुमान जी अपने भक्तों का हर संकट हर लेते हैं. हनुमान जी कलयुग में जागृत और साक्षात शक्ति है जिनके समक्ष कोई मायावी शक्ति नहीं ठहर पाती है. ऐसा माना जाता है कि जहां भी भगवान राम की पूजा होती है या फिर रामायण का पाठ होता है वहां पर भक्त हनुमान किसी न किसी रूप में अवश्य पहुंचते हैं.

रावण की लंका पर विजय पाकर जब भगवान श्री राम अयोध्या लौट रहे थे. तब उन्होंने उन लोगों को उपहार दिए जिन्होंने रावण के साथ युद्ध में उनका साथ दिया था. इसमें विभीषण, अंगद और सुग्रीव शामिल हैं. तभी हनुमान जी भगवान श्रीराम से याचना करते हैं कि
‘यावद् रामकथा वीर चरिष्यति महीतले। तावच्छरीरे वत्स्युन्तु प्राणामम न संशय:।।
अर्थात : ‘हे वीर श्रीराम! इस पृथ्वी पर जब तक रामकथा प्रचलित रहे, तब तक निस्संदेह मेरे प्राण इस शरीर में बसे रहें’

भगवान श्रीराम आशीर्वाद देते हुए कहते हैं
‘एवमेतत् कपिश्रेष्ठ भविता नात्र संशय:। चरिष्यति कथा यावदेषा लोके च मामिका तावत् ते भविता कीर्ति: शरीरे प्यवस्तथा। लोकाहि यावत्स्थास्यन्ति तावत् स्थास्यन्ति में कथा।।
‘अर्थात् : ‘हे कपि श्रेष्ठ, ऐसा ही होगा, इसमें संदेह नहीं है. इस संसार में जब तक मेरी कथा प्रचलित रहेगी, तब तक तुम्हारी कीर्ति अमिट रहेगी और तुम्हारे शरीर में प्राण भी रहेंगे ही. जब तक ये लोक बने रहेंगे, तब तक मेरी कथाएं भी स्थिर रहेंगी.

हनुमान जी की कृपा अपने ऊपर बनाए रखने के लिए, प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाना अत्यंत लाभकारी होता है. मंगलवार और शनिवार व्रत रख कर भी आप भगवान का आशीर्वाद पा सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने कब है विनायक चतुर्थी व्रत एवं पूजा मुहूर्त
Next: जाने आज 4 जनवरी का अपना राशिफल कैसा रहेगा आप का दिन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.