Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जाने आज 5 जनवरी का अपना राशिफल
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने आज 5 जनवरी का अपना राशिफल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

5 जनवरी, बुधवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। बुधवार को चंद्रमा मकर में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल
यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आज आपकी मधुर वाणी के कारण आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। आज आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।
उपाय- चींटियों के लिए शक्करमिश्रित आटा डालें।

वृष राशिफल
आज आपको अपनी कड़ी मेहनत के बाद ही धन प्राप्त होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आज आप अपनी संतान के लिए किसी अच्छे प्लान में पैसे में फिक्स करा सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए काम आएगी। आज का दिन आपको कड़े संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशिफल
आज आप सामाजिक गतिविधियो में भी शामिल हो सकते हैं और आप अपनी आर्थिक स्थिति से भी संतुष्ट रहेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आप कुछ खरीदारी करने जा रहे हैं,तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके करना ही बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलता दिख रहा है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

कर्क दैनिक राशिफल
व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने किसी साथी से धोखा मिलने के कारण परेशानी होगी, जिसके कारण उनकी कुछ ढील भी लटक सकती हैं, इसलिए आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है। आज आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखना होगा, नहीं तो आपका अधिक नुकसान हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को चूरमे का भोग लगाएं।

सिंह राशिफल
आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आज आपको मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।
उपाय- श्रीराम को सफेद फूल चढ़ाएं।

कन्या दैनिक राशिफल
सट्टेबाजी में निवेश कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। यदि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लिया जाए, तो बहुत ही सोच समझ कर ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों से मदद लेनी पड़ सकती है।
उपाय- तुलसी की पूजा करें।

तुला दैनिक राशिफल
आपको नौकरी संबंधित कोई ऐसी सूचना सुनने को मिल सकते है, जिसके कारण प्रसन्नचित हो उठेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि कोई बात ऐसी ना हो कि वह आपको बुरी लग जाए। आज आपके उत्साह में कोई कमी नहीं रहेगी, जिसके कारण आपके शत्रु भी परास्त होंगे।
उपाय- श्रीगणेश अर्थवशीर्ष का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल
आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषयो पर पकड़ बनानी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। जीवनसाथी से भी यदि कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो आज आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।

धनु राशिफल
यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी में मामला चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको विजय मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से मिलने के लिए जा सकते हैं। संतान को यदि आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय- पक्षियों के छत पर पानी रखें।

मकर राशिफल
व्यापार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उनके कुछ शत्रु मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए उनसे बचकर रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज उनको कोई अपना ही धोखा दे सकता है, जिस कारण उनके कुछ कार्य भी लम्बे समय के लिए टल सकते हैं।
उपाय- नंदी यानी बैल को चारा खिलाएं।

कुंभ राशिफल
नौकरी के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपका आपकी माताजी से कोई मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आप उसे पिताजी की मदद से ठीक करने में सफल रहेंगे। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे।
उपाय- पीली सरसों पानी में डालकर स्नान करें।

मीन राशिफल
आज आप किसी सामाजिक या व्यापारिक समिति सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपनी आवश्यकता की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी से आज यदि किसी व्यापार संबंधित सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए उत्तम रूप से फल दायक रहेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है।
उपाय- शिवजी की पूजा करें। आंकडे के फूल चढ़ाएं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने कब है विनायक चतुर्थी व्रत जाने क्या है पौराणिक कथा
Next: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीर्ष अधिकारियों के समूह टीम 9 के साथ देर रात की बैठक

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.