Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले सरकार ने बिजली के दाम आधे करने का किया ऐलान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले सरकार ने बिजली के दाम आधे करने का किया ऐलान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

यूपी विधान सभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किसानों के लिए बिजली के दाम आधे करने का ऐलान किया है.

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी के संकल्प किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में निजी नलकूप कनेक्शनों की बिजली दरों में 50 फीसदी की कमी कर बड़ी राहत देने के लिए सीएम योगी का हार्दिक अभिनंदन.

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘निजी नलकूप के नए बिलों में ग्रामीण मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 2 रुपये/यूनिट से घटकर 1 रुपये/यूनिट और फिक्स चार्ज 70 रुपये प्रति हॉर्स पावर से घटकर 35 रुपये/हॉर्स पावर होगा. अनमीटर्ड कनेक्शन में फिक्स चार्ज 170 रुपये/हॉर्स पावर की जगह 85 रुपये/हॉर्स पावर होगा.’

यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि शहरी मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 6 रुपये/यूनिट से घटकर 3 रुपये/यूनिट और फिक्स चार्ज 130 रुपये/हॉर्स पावर से घटकर 65 रुपये/हॉर्स पावर होगा. एनर्जी एफिशिएंट पंप में दर 1.65 रुपये/यूनिट से घटकर 83 पैसे/यूनिट और फिक्स चार्ज 70 रुपये/हॉर्स पावर की जगह 35 रुपये/हॉर्स पावर होगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने आज 7 जनवरी 2022 का कैसा रहेगा आपका दिन जाने राशिफल
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले पर आई सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.