Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक देश के पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश की जताई संभावना
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक देश के पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश की जताई संभावना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश से पारा तेजी के साथ नीचे लुढ़क गया है, जिसके बाद मौसम के मिजाज में भारी तब्दीली आई है. मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगले 48 घंटे तक मौसम का हाल कमोबेश यही बना रहेगा.

विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक देश के पश्चिमी हिमालयी राज्यों और उत्तर पूर्वी राज्यों के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश के कारण तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट होने की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में रविवार तक मध्यम से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी की संभावना भी व्यक्त की गई है. जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बालटिस्तान, मुज्जफराबाद और उत्तराखंड में 9 जनवरी को भी बर्फबारी की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छिटपुट हिस्सों में आज भी बारिश जारी रहेगी. हालांकि कल से मौसम का हाल सुधरेगा.

पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 9 जनवरी को भी भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने बताया कि दिल्ली में पहले से बारिश हो रही है. उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा में अब बारिश के कमजोर पड़ने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले दो तीन दिनों तक तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आएगी. इसके साथ ही इन राज्यों के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक मध्य भारत में 8 से 12 जनवरी के बीच गरज के साथ छींटें और भारी बारिश की संभावना हैं, जबकि पूर्वी भारत में 10 से 13 जनवरी के बीच मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है.

इधर 8 से 12 जनवरी के दौरान बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. छत्तीसगढ़ में भी 10 से 12 जनवरी के दौरान और विदर्भ में 9 से जनवरी के दौरान व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 11 से 12 जनवरी के बीच बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

दिल्‍ली में हल्‍की बारिश का सिलसिला जारी है. इस वजह से ठंड में इजाफा हुआ है, तो हवा खुलकर सांस लेने लायक हो गयी है. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक, दिल्ली का आज वायु गुणवत्ता सूचकांक 90 है,

जो संतोषजनक श्रेणी में है. इससे पहले शनिवार को शनिवार को राजधानी का AQI 132 ‘मध्यम श्रेणी’ में रहा था. वहीं, शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 273 ‘खराब’ श्रेणी में था.

Post navigation

Previous: सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती आज
Next: कोरोना की तीसरी लहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रखी अफसरों की इमरजेंसी मीटिंग आइये जाने

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.