Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुनियादी सुविधाओं से वंचित नगर पंचायत का वार्ड नम्बर दस
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

बुनियादी सुविधाओं से वंचित नगर पंचायत का वार्ड नम्बर दस

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
09

नगर पंचायत मधुबन अपने अस्तित्व में आने के चार साल बाद भी विकाश से अछूता है। इस वार्ड में पेयजल, सीसी रोड, नाली निर्माण, विद्युतीकरण आदि बुनियादी सुविधाएं नगर पंचायत के संवेदनहीनता के चलते नहीं हो सका है। जिससे इस वार्ड के लोगों को तरह-तरह की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि इस वार्ड के मुख्य सड़क के पांती को जाने वाले मार्ग पर बने गड्ढों में हर साल जल जमाव होने से आवागमन बाधित रहता है। वहीं नालियों की समय-समय पर सफाई नहीं होने के चलते यह बजबजाती नजर आ रही है जिससे इसमें से निकलने वाली दुर्गंध के कारण संक्रामक बिमारियों के फैलने के आसार ब्यक्त किये जा रहे हैं। बावजूद नगर पंचायत संवेदनहीन बना हुआ है। वहीं इस वार्ड के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष अपने चुनाव के दौरान  बुनियादी सुविधाओं को देनें का वादा किया था। जिस पर वह खरे उतरते नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही नगर पंचायत से इस वार्ड की सफाई करने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कुछ चिन्हित स्थानों को छोड़कर शेष स्थानों की सफाई व्यवस्था रामभरोसे है। साथ ही इस वार्ड के लोगों का कहना है कि अगर नगर पंचायत इन समस्याओं के तरफ ध्यान नहीं दिया तो हंम उच्चाधिकारियों से शिकायत करने को विवश होंगे। इस सम्बन्ध में इओ मुकेश कुमार का कहना है कि सफाईकर्मियों को सफाई करने के निर्देश दिये गये हैं अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रक्रिया की गई है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने लगाया पुल नहीं तो वोट नहीं का पोस्टर, किया विरोध प्रदर्शन
Next: पहले दिन 25 अधिवक्ताओ ने पर्चा किया दाखिल – मतदान 24 जनवरी को

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.