Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रथम चरण के 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों के लिये 14 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना पहले चरण की 58 विधान सभा सीटों मे 09 सीटें आरक्षित
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राज्य

प्रथम चरण के 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों के लिये 14 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना पहले चरण की 58 विधान सभा सीटों मे 09 सीटें आरक्षित

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
प्रथम चरण के 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों के लिये 14 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश मे स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, शान्तिपूर्ण एवं कोविड सुरक्षित मतदान के लिये चुनाव प्रक्रिया शुरु हो रही है, इसके लिये  उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण के लिये 14 जनवरी, 2022 (शुक्रवार) को अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की जायेगी, इसके साथ ही पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। पहले चरण की 58 विधान सभा सीटों मे 09 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 विधान सभा की 403 सीटों के लिये 07 चरणों में चुनाव सम्पन्न होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के नामांकन की अन्तिम तिथि 21 जनवरी, 2022 (शुक्रवार) है। नामांकन की जॉच 24 जनवरी, 2022 को की जायेगी तथा 27 जनवरी, 2022 नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी 2022 को सम्पन्न होगा तथा 10 मार्च, 2022 को मतगणना पहले चरण में जिन 58 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन प्रारम्भ होगा, उनमें से जनपद शामली की 03 विधानसभा सीटों में कैराना (08), थानाभवन (09) व शामली (10), जनपद मुजफ्फरनगर की 06 विधानसभा सीटों में बुढ़ाना (11), चरथावल (12), पुरकाजी (13) (अ0जा0), मुजफ्फरनगर (14), खतौली (15)  व मीरापुर (16), जनपद मेरठ की 07 विधानसभा सीटों में सिवालखास (49), सरधना (44), हस्तिनापुर (45, अ0जा0), किठौर (46), मेरठ कैन्टोनमेंट (47), मेरठ (48) व मेरठ दक्षिण (49), जनपद बागपत की 03 विधान सभा सीटों में छपरौली (50), बड़ौत (51) व बागपत (52), जनपद गाजियाबाद की 05 विधान सभा सीटों में लोनी (53), मुरादनगर (54), साहिबाबाद (55), गाजियाबाद (56)  व मोदीनगर (57), जनपद हापुड़ की 03 विधान सभा सीटों में धौलाना (58), हापुड (59, अ0जा0) व गढ़मुक्तेश्वर (60), जनपद गौतमबुद्धनगर की 03 विधान सभा सीटों मे नोएडा (61), दादरी (62) व जेवर (63), जनपद बुलन्दशहर की 07 विधान सभा सीटों में सिकन्दराबाद (64), बुलन्दशहर (65), स्याना (66), अनूपशहर (67), डिबाई (68), शिकारपुर (69)  व खुर्जा (70, अ0जा0) के लिये अधिसूचना जारी की जायेगी। इसी प्रकार अलीगढ़ की 07 विधान सभा सीटों में खैर (71, अ0जा0), बरौली (72), अतरौली (73), छर्रा (74), कोल (75), अलीगढ़(76) व इगलास (77, अ0जा0), जनपद मथुरा की 05 विधान सभा सीटों में छाता (81), मांट (82), गोवर्धन(83), मथुरा (84) व बलदेव (85, अ0जा0) तथा जनपद आगरा की 09 विधान सभा सीटों में एत्मादपुर (86), आगरा कैन्टोनमेंट (87, अ0जा0), आगरा दक्षिण (88), आगरा उत्तर (89), आगरा ग्रामीण (90, अ0जा0) फतेहपुर सीकरी (91), खैरागढ(92)़, फतेहाबाद (93) व बाह (94) विधान सभा सीटों के लिये अधिसूचना जारी की जायेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया की नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो व्यक्ति निर्वाचन अधिकारी के कक्ष तक जा सकेंगे। प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की कॉपी निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा कर सकते हैं। कोविड-19 के चलते नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जायेगी। प्रत्याशी द्वारा नामांकन के समय केवल दो गाडियों का ही प्रयोग किया जा सकता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देशी तमंचा के साथ दो युवक गिरफ्तार ।
Next: सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में वाहन चालकों को किया गया जागरूकत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.