Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शराब सहित तीन गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राज्य

शराब सहित तीन गिरफ्तार

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
ac

मादक पदार्थो एवं शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली अंतर्गत रेल चौकी पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेल चौकी प्रभारी एसआई प्रवीन रावत ने बताया कि देर शाम पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए बृजेश निवासी झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश को अंग्रेजी शराब के 54 पव्वे के साथ बकरा मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मौहल्ला कैथवाड़ा में नाले के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे रोबिन निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर को देशी शराब के 65 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।  पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित गोड़, कुलानंद जोशी, महिंद्र, निर्मल व महिला कांस्टेबल शोभा शामिल रहे।
दूसरी और बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान धनौरी रोड़ ग्राम खेड़ली मन्दिर के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब के 48 पव्वे सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विनय वालिया निवासी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ स्कूटी को सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल बारूदत्त जोशी एवं बलवीर सिंह चौहान शामिल रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कुष्ठ रोगियों एवं गरीबों की मदद के लिए प्रिंस पाइप फिटिंग लिमिटेड ने प्रदान की खाद्य सामग्री दवाओं के लिए भी दिया आर्थिक सहयोग
Next: प्रतिबंध के चलते हरकी पैड़ी पर मकर संक्रांति स्नान नही कर पाए श्रद्धालु

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.