Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गन्ने का भुगतान न होने पर किसानों में आक्रोश
  • उत्तराखंड
  • देश
  • राज्य

गन्ने का भुगतान न होने पर किसानों में आक्रोश

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
kisan

डोईवाला चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने के डेढ़ माह बाद भी किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों ने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक पर खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पूर्व प्रधान उमेद बोहरा ने कहा कि चीनी मिल के अधिशासी निदेशक आचार संहिता और कोविड का बहाना बनाकर किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। डोईवाला चीनी मिल पिछले 55 दिनों से लगातार चल रही है। जिसमें 10 लाख कुंतल से अधिक गन्ने की पेराई की जा चुकी है। बावजूद इसके गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अभी तक नहीं दिया गया है। ईडी के कार्यालय में जाने पर वे नहीं मिलते हैं। जिससे किसान परेशान हैं। उधर, चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डॉ. शिवकुमार ने कहा कि वह शासन के कार्यों के चलते व्यस्त हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने जनसंपर्क कर जुटाया समर्थन
Next: पोलिंग बूथों पर सुविधाओं का जायजा लिया

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.