Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आवास निर्माण में ताक पर मानक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राज्य

आवास निर्माण में ताक पर मानक

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
4 (1)

ब्लॉक अंतर्गत लालपुर गुमान ग्राम पंचायत में करीब 1 लाख बीस हजार रुपये की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री आवास में सरकारी नक्शे का प्रयोग न कर मानक को ताख पर रखकर ग्राम विकास अधिकारी सलिक राम वर्मा व ब्लॉक कर्मचारियों की मिली भगत से आवास लाभार्थी ने मकान व दुकान का निर्माण कर लिया है। जिसको लेकर ग्रामीण भी प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम बदलने की बात कर फब्तियाँ कसते है। दरियाबाद ब्लाक के लालपुर गुमान निवासी तारावती पत्नी राकेश कुमार के नाम आवास योजना 2020-2021 में चयनित हुआ था। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माण के समय सरकारी नक्शे के मानक को ताक पर रखकर प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित नक्शे का प्रयोग न कर सड़क के किनारे खेत मे दुकानों का निर्माण करवा दिया गया है व बनाई गयी दुकानों पर प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा मिली धनराशि से निर्माण होने का बोर्ड लगाकर धनराशि भी निकाली गयी। जबकि निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। जिसको लेकर ग्रामीण इस बात की फब्ती कसते सुने जाते है कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री आवास दुकान योजना बन गयी है।  मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास में सरकारी मानक के नक्शे का प्रयोग न कर निर्माण में मानकों की अनदेखी कर दुकानों का निर्माण कराया गया है व आवास की चयन प्रक्रिया पर भी अब सवाल उठने लगे है। आवास निर्माण की जांच करना भी ग्राम विकास अधिकारी व जिम्मेदारों ने मुनासिब नही समझा है।

Post navigation

Previous: अभाविप के प्रांत मंत्री का हुआ भव्य स्वागत खिचड़ी भोज में जुटे कार्यकर्ता
Next: ’जुटे समर्थक एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों समेत पदाधिकारी रहे मौजूद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.