Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिग-अल्फा ने एमएसएमई स्टार्टअप फोरम – भारत के साथ किया करार
  • देश
  • मुख्य समाचार

बिग-अल्फा ने एमएसएमई स्टार्टअप फोरम – भारत के साथ किया करार

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

लखनऊ स्थित परामर्शदाता फर्म बिग-अल्फा ने एमएसएमई स्टार्टअप फोरम – भारत के साथ एक परामर्शदाता भागीदार के रूप में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों और स्टार्टअप्स के तीव्र विकास और सुगमता से संचालन के लिए ज़रूरी पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती के लिए एक वैल्यू चैन बनाना है।

यह समझौता ज्ञापन इससे जुड़े सभी सदस्यों के लिए काफी फायदेमंद होगा क्योंकि वह सभी बिग-अल्फा की परामर्श सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं और जीईएम, पंजीकरण और अनुपालन, वित्त, ई कॉमर्स और ज्ञान साझा करने की चुनौतियों का आसानी से सामना कर सकते हैं। यह समझौता ज्ञापन उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में फोरम के विस्तार करने की मंशा से किया गया है। बिग अल्फा अन्य प्रक्रियाओं के साथ सभी आवश्यक जानकारी जुटाने संबंधी प्रणाली स्थापित करने में सहायता प्रदान करेगा।

बिग-अल्फा एमएसएमई क्षेत्रों और विशेष रूप से स्टार्टअप्स को आईटी सेवाएं, डिजिटल मार्केटिंग और सरकारी परामर्श प्रदान करने के क्षेत्र में काम कर रहा है। जिसने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से विभिन्न जिलों में एसएचजी से जुड़ी महिलाओं और एफपीओ को प्रशिक्षण देने का कार्य किया है। एमएसएमई और स्टार्टअप फोरम – भारत दुनिया भर में एमएसएमई, स्टार्टअप, उद्यमियों, व्यवसायों, पेशेवरों और सलाहकारों और एनआरआई का एक अखिल भारतीय नेटवर्क है, जो उन्हें एक-दूसरे के कामों से प्रेरणा लेने और अपने उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देने में मदद करने के दृष्टिकोण के साथ काम कर रहा है।

गौतलब है कि एमएसएमई और स्टार्टअप्स फोरम – भारत ने 2020 के मध्य में काम करना शुरू किया, जिसकी जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली, फोरम ने देश भर के एमएसएमई और स्टार्टअप्स से जुड़े 10,000 से अधिक उद्यमियों को अपनी ओर आकर्षित किया और वैश्विक आधार के भारतीय डायस्पोरा में भी इसका तेजी से प्रसार हुआ है, अब इस फोरम का लक्ष्य विभिन्न B2B और B2C प्लेटफार्मों पर स्थानीय उद्योगों और व्यवसायों को बढ़ावा देकर सदस्यों के बीच अच्छे व्यापारिक संबंध और विश्वास का एक मजबूत बंधन निर्माण करना है।

फोरम का लक्ष्य एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए आवश्यक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को उनके तीव्र विकास और सुगम संचालन के लिए एक वैल्यू चैन बनाना है। इसके अलावा फोरम का उद्देश्य देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) और स्टार्टअप्स को विकसित करना, समर्थन देना और बढ़ावा देना है, ताकि परस्पर सहयोग से परियोजनाओं और ज्ञान साझा करने से व्यवसाय का विकास हो। साथ ही फोरम उद्यमिता विकास, कौशल विकास संवर्धन के लिए विभिन्न सम्मेलनों, संगोष्ठियों, वेबिनार, कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों का आयोजन करता है।

यह फोरम सरकार और अन्य एजेंसियों की प्रचारित योजनाओं और सहूलियतों के बारे में जागरूकता पैदा करने, उद्योगों के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान करने, देश के एमएसएमई और स्टार्टअप क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने, महत्वपूर्ण जानकारी का आधार बनने, सूक्ष्म, लघु और मध्यम औद्योगिक इकाइयों के लिए युवाओं में कौशल विकसित करने के लिए भी काम कर रहा है। उद्यमिता और स्टार्टअप से जुड़े मुद्दों शोध को आगे बढ़ाने और नवाचार और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए यह फोरम लगातार काम कर रहा है।

Post navigation

Previous: प्रदेश में 72,000 निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे कर प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति को मेडिसिन किट उपलब्ध करा रहीं
Next: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.