Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइए पंचांग से जानें आज 17 जनवरी का शुभ और अशुभ मुहूर्त
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आइए पंचांग से जानें आज 17 जनवरी का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

 

आज 17 जनवरी दिन सोमवार है. आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. आज पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने का विधान है. चंद्रमा की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

पूर्णिमा को रात्रि के समय में लक्ष्मी जी की भी पूजा करते हैं. वैसे आज सोमवार है, तो स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा करें. सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए निर्धारित है.

आज शिव पूजन में बेलपत्र का प्रयोग अवश्य करें. आज शिव पूजा से भी चंद्रमा प्रसन्न होते हैं क्योंकि भगवान शिव ने स्वयं चंद्रमा को अपने ललाट पर धारण किया है, तभी तो वे चंद्रशेखर हैं.

आप सोमवार का व्रत रखते हैं तो आज के दिन आपको खीर, दही, घी, मोती, सफेद कपड़ा आदि जैसी वस्तुओं का दान करना चाहिए. यह चंद्रमा से जुड़ी हुई होती हैं. इन वस्तुओं के दान से चंद्रमा मजबूत होता है.

मन स्थिर रहता है, निर्णय क्षमता ठीक रहती है क्योंकि चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है. जिनका चंद्रमा कमजोर होता है उनको मोती या फिर गले में चंद्रमा धारण करना चाहिए.

हालांकि इसके लिए किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की मदद लेनी चाहिए. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज की तिथि – पौष पूर्णिमा पूर्णिमा
आज का नक्षत्र – पुनर्वसु
आज का करण – विष्टि
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – वैद्रुति
आज का वार – सोमवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:22:00 AM
सूर्यास्त – 06:16:00 PM
चन्द्रोदय – 17:08:59
चन्द्रास्त – चन्द्रास्त नहीं
चन्द्र राशि – मिथुन

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:32:43
मास अमांत – पौष
मास पूर्णिमांत – पौष
शुभ समय – 12:10:10 से 12:52:21 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 12:52:21 से 13:34:32 तक, 14:58:54 से 15:41:05 तक
कुलिक – 14:58:54 से 15:41:05 तक
कंटक – 09:21:26 से 10:03:37 तक
राहु काल – 08:44 से 10:06
कालवेला/अर्द्धयाम – 10:45:48 से 11:27:59 तक
यमघण्ट – 12:10:10 से 12:52:21 तक
यमगण्ड – 11:12:10 से 12:31:15 तक
गुलिक काल – 14:11 से 15:33

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने के0जी0एम0यू0, लखनऊ के डेडीकेटेड कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया, अस्पताल मेें उपलब्ध कोरोना उपचार की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की
Next: सकट चौथ पर भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं होगी पूरी

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.