Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम नरेंद्र मोदी समेत इन राजनेताओं ने जताया बिरजू महाराज के निधन की खबर पर शोक
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

पीएम नरेंद्र मोदी समेत इन राजनेताओं ने जताया बिरजू महाराज के निधन की खबर पर शोक

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

 

दुनियाभर में अपने कथक नृत्य के लिए मशहूर रहे बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया. बिरजू महाराज अगले महीने 84 साल के होने वाले थे. उन्हें 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.

इसके साथ ही इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी थी.

महान कथक नृतक बिरजू महाराज के निधन पर उनकी पोती रागिनी महाराज ने बताया, पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था. बीती रात उन्होंने मेरे हाथों से खाना खाया, मैंने कॉफी भी पिलाई. वे रात के भोजन के बाद अंताक्षरी खेल रहे थे, जब अचानक सांस लेने में तक़लीफ होने लगी. हम उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें बचाया न जा सका.

बिरजू महाराज के निधन की खबर आने के बाद से बॉलीवुड और तमाम राजनेता सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताया है.

पीएम मोदी ने तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!’

भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति! pic.twitter.com/PtqDkoe8kd

— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2022

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पंडित बिरजू जी महाराज भारत की कला और संस्कृति के प्रवर्तक थे. उन्होंने कथक नृत्य के लखनऊ घराने को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया. उनके निधन से गहरा दुख हुआ है. उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है.’

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में पिछले 24 घंटे में आये 2 लाख 58 हजार से ज्यादा मामले
Next: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,16,152 सैम्पल की जांच की गयी

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.