Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जनपद सोनभद्र में की गयी बड़ी कार्यवाही, 560 लीटर स्प्रिट के साथ शराब बनाने की अन्य सामग्री की गयी बरामद
  • देश
  • मुख्य समाचार

जनपद सोनभद्र में की गयी बड़ी कार्यवाही, 560 लीटर स्प्रिट के साथ शराब बनाने की अन्य सामग्री की गयी बरामद

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

श्री संजय आर0 भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव, आबकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के माध्यम से आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमें गठित की गयी हैं। आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा निरन्तर अवैध शराब के विरूद्ध दबिश की कार्यवाही के साथ-साथ राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर चेकिंग कार्य किया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव द्वारा बताया गया कि विशेष प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान बीते दिन प्रदेश में 170 मुकदमे दर्ज किये गये, जिसमें 5,465 ली. अवैध शराब की बरामदगी की गयी तथा लगभग 19,370 कि.ग्रा. लहन एवं कई भट्ठियों को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 89 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गयी तथा 01 वाहन जब्त किया गया।
इसी क्रम में श्री सेंथिल पांडियन सी. आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा अवगत कराया गया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान गत दिवस जनपद सोनभद्र में आबकारी एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम गंगुवार थाना रार्बट्सगंज अन्तर्गत 560 लीटर स्प्रिट तथा अवैध शराब के निर्माण में प्रयुक्त होने वाले 13000 ढ़क्कन 1.5 कि0ग्रा0 यूरिया तथा 300 खाली शीशी की बरामदगी की गयी तथा 04 अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी प्रकार जनपद गोरखपुर में आबकारी विभाग द्वारा थाना चौरीचौरा अन्तर्गत विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर 80 लीटर स्प्रिट एवं अवैध शराब के निर्माण की सामग्री एवं उपकरण बरामद किये गये तथा 03 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। इसके अतिरिक्त जनपद जालौन में कोतवाली थानान्तर्गत चौरासी डेरा और उमहार खेड़ा में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 230 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी तथा 2000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट करते हुए 02 अभियोग दर्ज किये गये। जनपद झॉंसी में अवैध शराब के विरूद्ध की गयी कार्यवाही में डेरा कटेरा एवं महेवा में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान उक्त स्थलों 500 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 11000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा इस कार्यवाही कुल 06 मुकदमें पंजीकृत किये गये।
इसके अतिरिक्त जनपद बागपत में आबकारी दुकानों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वन्दना चौक विदेशी मदिरा की दुकान पर ओवर रेटिंग पाई गई, जिसमें विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। देशी शराब दुकान छपरौली के बगल में संचालित कैन्टीन से शराब विक्रय करते हुए तथा ओवर रेट पाये जाने पर 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया। जनपद अमरोहा के हसनपुर में टीमें भेजकर दुकानें चेक कराई गई। दुकानों के निरीक्षण के दौरान अनुज्ञापन नियमों के उल्लंघन के मामले पकड़े गये तथा 01 प्रकरण में एक दुकान पर दूसरे दुकान की देशी मदिरा पाई गई। इस सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी आयुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरूद्ध चल रहा प्रवर्तन कार्य लगातार जारी रहेगा तथा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त चेकपोस्टों पर भी शराब की तस्करी न होने पाये, इसके लिए भी आबकारी विभाग द्वारा निगरानी रखी जा रही है।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनपद गाजियाबाद में कोविड प्रबन्धन कार्याें का निरीक्षण किया
Next: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.