Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • माघ मा​ह 2022 की हुई शुरुआत जाने व्रत एवं त्योहार ?
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

माघ मा​ह 2022 की हुई शुरुआत जाने व्रत एवं त्योहार ?

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (10)

 

हिन्दू कैलेंडर के 11 वें माह माघ का प्रारंभ आज 18 जनवरी दिन मंगलवार से हुआ है. आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. माघ मास में मौनी अमावस्या, सकट चौथ, षट्तिला एकादशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, गणेश जयंती,

विनायक चतुर्थी, वसंत पंचमी, रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, जया एकादशी, कुंभ संक्रांति, प्रदोष व्रत, माघ पूर्णिमा जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं. माघ मास का समापन माघ पूर्णिमा के दिन 16 फरवरी को होगा. इसके बाद से फाल्गुन मास प्रारंभ हो जाएगा. आइए जानते हैं कि माघ मास के व्रत एवं त्योहार कब हैं, ताकि आप समय पूर्व उनके लिए तैयारियां कर लें.

माघ मा​ह 2022 के व्रत एवं त्योहार
21 जनवरी, शुक्रवार: सकट चौथ, लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट चतुर्थी
25 जनवरी, मंगलवार: कालाष्टमी
26 जनवरी, बुधवार: गणतंत्र दिवस
28 जनवरी, शुक्रवार: षट्तिला एकादशी
30 जनवरी, रविवार: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
01 फरवरी, मंगलवार: माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या
04 फरवरी, बुधवार: गणेश जयंती
05 फरवरी, शनिवार: वसंत पंचमी
07 फरवरी, सोमवार: रथ सप्तमी
08 फरवरी, सोमवार: भीष्म अष्टमी
12 फरवरी, शनिवार: जया एकादशी
13 फरवरी, रविवार: कुंभ संक्रांति, प्रदोष व्रत
16 फरवरी, बुधवार: माघ पूर्णिमा

माघ मास का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है. इस माह में माघ स्नान होता है. प्रयागराज में एक माह के लिए माघ मेले का आयोजन होता है. देश-विदेश से लोग माघ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचते हैं और पवित्र त्रिवेणी में स्नान करते हैं. इस समय में गंगा स्नान से पुण्य प्राप्त होता है और पाप मिट जाते हैं.

षट्तिला एकादशी 2022: माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षट्तिला एकादशी कहते हैं. षट्तिला एकादशी व्रत 28 जनवरी को है. इस दिन विष्णु भगवान की पूजा में तिल जरूर शामिल करते हैं.

गणेश जयंती 2022: माघ मास में ही गणेश जयंती मनाई जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन गणेश जयंती मनाते हैं. इस साल गणेश जयंती 04 फरवरी को है.

सरस्वती पूजा या वसंत पंचमी 2022: इस माह में ही सरस्वती पूजा या वसंत पंचमी मनाई जाती है. यह माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. इस साल वसंत पंचमी या सरस्वती पूजा 05 फरवरी को है. इस दिन ज्ञान, विद्या और कला की देवी सरस्वती का पूजन होता है.

मौनी अमावस्या 2022: माघ मास में मौनी अमावस्या 01 फरवरी दिन मंगलवार को है. इस दिन स्नान एवं दान करते हैं और मौन व्रत रखने की परंपरा है. पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किया जाता है.

Post navigation

Previous: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: आइये आज जानते है संकटमोचन हनुमानाष्टक के बारे में

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.