Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कस्टम ऑफिसर बनने की तैयारी में नवाजुद्दीन, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

कस्टम ऑफिसर बनने की तैयारी में नवाजुद्दीन, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
88645620

मुंबई । पिछले साल की तरह इस साल भी अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। वह एक के बाद एक नई फिल्म का ऐलान कर रहे हैं। अब नवाजुद्दीन एक और फिल्म से जुड़ गए हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन सेजल शाह कर रहे हैं, जो पिछली बार नवाजुद्दीन की फिल्म सीरियस मैन के निर्माता थे। जल्द ही अभिनेता इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। नवाजुद्दीन ने इस साल 14 फरवरी को फिल्म नूरानी चेहरा की शूटिंग शुरू की थी। अब उन्होंने इसका शूट पूरा कर लिया है और वह अपनी नई फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नवाजुद्दीन और सेजल शाह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसकी कहानी एक कस्टम ऑफिसर (सीमा शुल्क अधिकारी) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। 20 अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले शूटिंग गोवा में होगी, जहां फिल्म की टीम 10 दिन रहेगी। इसके बाद मुंबई में शूट जारी रहेगा। फिल्म को रियल लोकेशन पर शूट करने की योजना बनाई गई है। नवाजुद्दीन के अपोजिट लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। अभिनेता ने अपने किरदार की तैयारी शुरू कर दी है। अपने किरदार के साथ इंसाफ करने के लिए नवाजुद्दीन ने कराटे और हर्डल ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। भावेश मंडलिया ने फिल्म की कहानी लिखी है। भावेश एक बेहतरीन राइटर और प्रोडयूसर हैं। वह फिल्म ओह माय गॉड के लेखकों में से एक रहे हैं। इरफान खान अभिनीत अंग्रेजी मीडियम की कहानी भी उन्होंने लिखी थी, वहीं नवाजुद्दीन की सफल फिल्म सीरियस मैन के राइटर और को-प्रोड्यूसर भी भावेश ही थे। पिछली बार नवाजुद्दीन को उनकी फिल्म सीरियस मैन के लिए खूब सराहना मिली थी। उन्हें प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। सीरियस मैन का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है। यह मनु जोसेफ के उपन्यास सीरियस मेन पर आधारित है। फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जो अय्यन मणि, जो कि एक दलित है उसकी जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने अय्यन मणि का किरदार निभाया है। नवाजुद्दीन निर्देशक शब्बीर खान की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म अद्भुत में दिखेंगे। इसके जरिए वह पहली बार इस जॉनर में प्रवेश कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ अभिनीत रोमांटिक एक्शन फिल्म हीरोपंती 2 में भी नवाजुद्दीन अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। फिल्म में वह विलेन बने हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जोगिरा सारा रा रा को लेकर भी नवाजुद्दीन सुर्खियों में हैं। भूमि पेडनेकर के साथ नवाजुद्दीन फिल्म अफवाह में नजर आएंगे। विशाल भारद्वाज की रोमांटिक फिल्म भी नवाजुद्दीन के खाते में है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 15 अप्रैल को चीन में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म दृश्यम
Next: जून से एक साथ टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान और शाहरुख

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.