Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अपने बेडरूम को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये तरीके, लगेगा बहुत ही खूबसूरत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

अपने बेडरूम को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये तरीके, लगेगा बहुत ही खूबसूरत

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
5 (13)

जब भी बात बेडरूम को नया लुक देने की आती है तो अममून लोगों का सबसे पहला ध्यान खर्चे पर जाता है और इस कारण कई लोग बेडरूम को नया लुक देने का ही टाल देते हैं। हालांकि, अगर आप क्रिएटिव हैं तो आप कम बजट में ही अपने बेडरूम को शानदार लुक दे सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बेडरूम को बहुत आसानी से नया लुक दे सकते हैं।
पेंट करें
पेंट आपके बेडरूम को नया लुक देने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आपको न तो पेंटर्स की जरूरत है और न ही महंगे पेंट की। बस आप कुछ डीआईवाई ट्रिक्स आजमाएं और अपने बेडरूम की सिर्फ एक दीवार को नया लुक दें। बेहतर होगा कि आप इसके लिए पेस्टल रंग के पेंट चुनें क्योंकि वे आजकल ट्रेंड में हैं। इसके अतिरिक्त, आप अपने पुराने फर्नीचर के रंग को भी बदल सकते हैं।
लाइट्स करेंगी कमाल
आप चाहें तो लाइटिंग व्यवस्था से भी अपने बेडरूम को नया लुक दे सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि बेडरूम में ऐसी लाइट्स का इस्तेमाल अच्छा रहता है, जो बहुत ज्यादा चटख न हो और इतनी हल्की भी न हो कि देखने में समस्या हो। इसके लिए आप स्टेटमेंट येलो एलईडी लाइट्स को चुन सकते हैं क्योंकि ये आपके बेडरूम को रॉयल टच देगीं। इसके अतिरिक्त, आप लेयर्ड लाइटिंग का विकल्प भी चुन सकते हैं।
रग खरीदें
रग यानी एक छोटा कालीन, जिसके जरिए भी आप अपने बेडरूम को नया लुक दे सकते हैं। यह आपके बेडरूम को शांत और आरामदायक बना सकता है। खासकर, अगर आपके बेडरूम का फर्श लकड़ी का है तो रग इसे खरोंच से बचाएगा। हालांकि, ध्यान रखें कि आजकल मार्केट में कई डिजाइन, रंग और साइज में रग मिलते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने बेडरूम के साइज के अनुसार और गहरे रंग के रग को चुनें।
अन्य टिप्स
ये टिप्स भी आ सकती हैं आपके काम
आप अगर अपने बेडरूम को नया लुक देना चाहते हैं तो इसमें से बहुत पुरानी चीजों को घर से बाहर कर दें और पुराने फ्रेम्स को भी दीवारों से हटा दें। इसके अतिरिक्त, अगर आप अपने बेडरूम को खुला और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं तो आप संतुलित मात्रा में ही फर्नीचर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही आप अपने बेडरूम में कुछ इंडोर प्लांट्स भी रख सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: श्वेता शर्मा ने ब्रा और साड़ी में पार कर दी हद, टोन्ड फिगर से हटेंगी नहीं निगाहें
Next: टेनिस एल्बो के दर्द को दूर कर सकते हैं ये एसेंशियल ऑयल्स, ऐसे करें इस्तेमाल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.