Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रदेश में माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी लेकिन गरीबों के आशियाने नहीं उजाड़े जाएंगे: योगी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

प्रदेश में माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी लेकिन गरीबों के आशियाने नहीं उजाड़े जाएंगे: योगी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
फोटो- 01

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने आज जनपद गोरखपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव के अवसर पर मतदान के उपरान्त मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विगत 05 वर्षों से अविराम लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ बिना भेदभाव के जनता-जनार्दन को प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को वासन्तिक नवरात्रि के पावन अवसर पर महाअष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में कल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किये जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्रों से विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष 27 सीटों में भी अधिकांश पर भाजपा की ही जीत होगी। इस चुनाव के बाद हमें विधान परिषद में भी प्रचण्ड बहुमत हासिल हो जाएगा। 04 दशक बाद ऐसी स्थिति आयेगी जब सत्ताधारी दल विधान परिषद में भी प्रचण्ड बहुमत हासिल करेगा। विधानसभा के साथ ही विधान परिषद में भी प्रचण्ड बहुमत होने से प्रदेश सरकार लोक कल्याण के कार्यक्रमों, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन, युवाओं को रोजगार, अन्नदाता एवं श्रमिकों के हित में और भी बेहतर काम करने में सक्षम होगी। जनकल्याणकारी कार्यक्रम तथा विकास कार्य भी तेज गति से आगे बढेंगे। प्रदेश में माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी, लेकिन गरीबों के आशियाने नहीं उजाड़े जाएंगे। प्रदेश में अब पेशेवर माफिया व अपराधी सरकारी, सार्वजनिक, गरीबों व व्यापारियों की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में ही सभी प्रकार के माफियाओं एवं अपराधियों के खिलाफ ‘एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स’ का गठन किया था। एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स वर्तमान में पूरे प्रदेश में अवैध कब्जे को खत्म करने का एक वृहद कार्यक्रम आगे बढ़ा रही है। अब तक पेशेवर माफियाओं से 2500 करोड़ रुपए की सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है।मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी गरीब की झोपड़ी तब तक न हटाई जाए जब तक उसे आवास न उपलब्ध करा दिया जाए। यदि भूमि आरक्षित श्रेणी की नहीं है तो गरीब को वहीं पट्टा दे दिया जाए। यदि आरक्षित श्रेणी की है तो उसे अन्यत्र आवास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर के सुव्यवस्थित पुनर्वास व ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंटी भू माफिया की कार्यवाही पेशेवर माफिया के लिए है, गरीबों के लिए नहीं है, गरीबों के प्रति संवेदना होनी चाहिए।

Post navigation

Previous: टेनिस एल्बो के दर्द को दूर कर सकते हैं ये एसेंशियल ऑयल्स, ऐसे करें इस्तेमाल
Next: कन्या भ्रूण हत्या या भ्रूण परीक्षण करने वालों के क्लीनिक सील किए जाएं – डॉ० रूपल अग्रवाल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.