Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आरआरआर की सफलता से खुश राम चरण ने क्रू मेंबर्स को बांटे सोने के सिक्के
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आरआरआर की सफलता से खुश राम चरण ने क्रू मेंबर्स को बांटे सोने के सिक्के

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
AAVRBBi

साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा इन दिनों हर कहीं चर्चा में हैं और उनका चर्चा में होना भी बनता है, क्योंकि उनकी हालिया रिलीज फिल्म  आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को मिली इस कामयाबी से राम चरण सातवें आसमान पर हैं। अब फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए उन्होंने इसके क्रू मेंबर्स को एक सरप्राइज दिया है। उनकी दरियादिली की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। राम चरण ने कैमरा असिस्टेंट, प्रोडक्शन मैनेजर, अकाउंटेंट, स्टिल फोटोग्राफर्स, डायरेक्शन डिपार्टमेंट के अलावा दूसरे डिपार्टमेंट के लगभग 35 क्रू मेंबर्स को सोने के सिक्के बांटे हैं। हैदराबाद में अपने घर पर उन्होंने सबको नाश्ते पर बुलाया और फिर मिठाई के साथ सिक्के गिफ्ट किए। सिक्कों पर एक तरफ अभिनेता का नाम है तो दूसरी तरफ  आरआरआर का साइन बना हुआ है। हर एक सिक्का करीब 11.6 ग्राम का है। हर सिक्के की कीमत 55,000 से 60,000 रुपये तक है। आरआरआर से पहले फिल्म पुष्पा ने भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंदार कमाई की थी। फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भी क्रू मेंबर्स को तोहफा दिया था। उन्होंने कहा था, मेरी प्रोडक्शन टीम के हर सदस्य ने बहुत मेहनत की है और उनके काम की सराहना करना जरूरी है। मैं टीम के हर सदस्य को उपहार के रूप में 1 लाख रुपये देना चाहूंगा। उन्होंने कहा, वो सभी, जिन्होंने पुष्पा के लिए दिन रात एक कर काम किया, उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। आरआरआर ने 10 दिन के अंदर दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में आमिर खान की फिल्म  पीके को भी इसने धूल चटा दी है। निर्देशक एसएस राजामौली की इस फिल्म को लेकर पहले से ही धमाकेदार कमाई का अनुमान लगाया जा रहा था, क्योंकि उनकी फिल्म बाहुबली ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे।  आरआरआर हिंदी में भी कई रिकॉर्ड बना रही है। आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी। इसे दर्शकों के साथ समीक्षकों से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के किरदारों, सिनेमेटोग्राफी, स्पेशल इफेक्ट्स, भव्य सेट और किरदारों की काफी तारीफ हो रही है। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। यूएस प्रीमियर शो में 22 करोड़ रुपये कमाने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है। आरआरआर के बाद अब राम चरण की तेलुगु फिल्म आचार्य का दर्शकों को इंतजार है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें पहली बार राम चरण अपने सुपरस्टार पिता चिरंजीवी के साथ नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जंगल कौड़िया, जनपद गोरखपुर से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारम्भ किया
Next: कुछ अलग करने में मुझे जोश मिलता है: यामी गौतम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.