Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ध्यानचंद की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग लेंगे ईशान, साल के अंत तक शुरू होगी शूटिंग
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

ध्यानचंद की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग लेंगे ईशान, साल के अंत तक शुरू होगी शूटिंग

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
l65120220406152751

मुंबई । मौजूदा दौर में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों के प्रति मेकर्स का रुझान बढ़ा है। दर्शक काफी समय से हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की बायोपिक का इंतजार कर रहे हैं। हाल में खबर आई थी कि फिल्म में अभिनेता ईशान खट्टर ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे। अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले वह कड़ी ट्रेनिंग लेंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, ध्यानचंद की बायोपिक की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी और इससे पहले ईशान कठिन ट्रेनिंग से गुजरेंगे। एक करीबी सूत्र ने बताया, मेकर्स नवंबर या दिसंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वे जल्द ही फाइनल डेट्स को अंतिम रूप देंगे। अपने मौजूदा कमिटमेंट्स को पूरा करने के बाद अभिषेक प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे। वह इन दिनों कोंकणा सेनशर्मा और मनोज बाजपेयी की फिल्म सूप में व्यस्त हैं। अभिषेक चौबे इस बायोपिक को निर्देशित करने वाले हैं। रॉनी स्क्रूवाला फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। सूत्र ने बताया फिल्म की शूटिंग शुरू करने से कुछ महीने पहले ईशान इस प्रोजेक्ट के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर देंगे। कहा जा रहा है कि वह विस्तृत रूप से फिल्म के लिए प्रशिक्षण लेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ध्यानचंद जैसे बड़े नाम के लिए उन्हें 6 महीने की हॉकी की ट्रेनिंग लेनी होगी। पहले ध्यानचंद की बायोपिक के राइट्स करण जौहर ने खरीदे थे। करण यह फिल्म शाहरुख खान के साथ बनाने वाले थे, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में समय लगने की वजह से फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। 1905 में प्रयागराज में जन्में ध्यानचंद को हॉकी के जादूगर की उपाधि दी गई है। 1928 में वह एम्टर्डम ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। खास बात यह है कि तीनों ही बार वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। बर्लिन ओलंपिक के बाद हिटलर ने उन्हें जर्मन फौज में बड़े पद का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। दिलचस्प बात यह है कि ईशान ने अभिषेक के निर्देशन की फिल्म उड़ता पंजाब में असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी। इसमें उनके भाई और अभिनेता शाहिद कपूर लीड रोल में थे। ईशान रॉनी के साथ पिप्पा में काम कर रहे हैं, जिसमें मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली नजर आएंगे। फोन भूत भी ईशान की आगामी चर्चित फिल्मों में से एक है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे।

Post navigation

Previous: अयान मुखर्जी ने जारी किया ब्रह्मास्त्र का पहला लव पोस्टर, जमी रहेंगी निगाहें
Next: ईशा गुप्ता ने कराया कातिलाना फोटोशूट, स्टूल पर बैठकर दिए एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.