Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रूमेटाइड अर्थराइटिस के जोखिम कम करने में मदद कर सकती हैं ये चाय, जानिए इनकी रेसिपी
  • उत्तर प्रदेश
  • चंडीगढ़
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

रूमेटाइड अर्थराइटिस के जोखिम कम करने में मदद कर सकती हैं ये चाय, जानिए इनकी रेसिपी

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
6 (2)

रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिससे ग्रस्त व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती है। वहीं, इससे शरीर के जोड़ वाले हिस्सों में सूजन और तेज दर्द शुरू हो जाता है, इसलिए समय रहते इस बीमारी का उपचार जरूरी है। आइए आज आपको कुछ ऐसी चाय की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन रूमेटाइड अर्थराइटिस के जोखिमों को कम करने में काफी मदद कर सकता है।
रोजहिप टी
अगर आपको रूमेटाइड अर्थराइटिस है तो आपके लिए अपनी डाइट में रोजहिप टी यानी गुलाब के डंठल की चाय को शामिल करना लाभदायक हो सकता है। इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक से दो कप पानी उबालें, फिर इसमें गुलाब के डंठल डालकर 5-10 मिनट तक पानी को उबालें। समय पूरा होने के बाद गैस बंद करके चाय को कप में छान लें। अब इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
नेटल टी
रूमेटाइड अर्थराइटिस के जोखिम कम करने में नेटल टी भी काफी मदद कर सकती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी उबालें, फिर उसमें दो चम्मच नेटल की पत्तियों से बना पाउडर या तीन-चार पत्तियां डालें। अब दो-तीन मिनट बाद इस स्वास्थ्यवर्धक हर्बल टी का सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वादानुसार शहद मिला सकते हैं। नोट: नेटल टी का सेवन दिन में केवल एक-दो बार ही करें, इससे ज्यादा नहीं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट गुण के साथ-साथ कई ऐसे पोषक तत्वों से समृद्ध होती है, जो रूमेटाइड अर्थराइटिस के जोखिम कम करने में सहायक हैं। इस चाय को बनाने के लिए गैस ऑन करके उस पर एक पैन रखकर उसमें पानी को गर्म करें, फिर पानी को एक कप में डालकर उसमें ग्रीन टी बैग को डालें। एक-दो मिनट बाद इस स्वास्थ्यवर्धक हर्बल टी का सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वादानुसार शहद मिला सकते हैं।
ओलोंग टी
ओलोंग टी भी एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से युक्त होती है, इसलिए इसका सेवन भी रूमेटाइड अर्थराइटिस के प्रभाव को कम करने में कारगर हो सकता है। इस चाय को बनाने के लिए गैस ऑन करके उस पर एक पैन रखकर उसमें पानी को गर्म करें, फिर पानी को एक कप में डालकर उसमें ओलोंग टी बैग को डालें। दो-तीन मिनट बाद इस चाय का सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वादानुसार शहद या फिर मेपल सिरप मिला सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करें केला, मिलेंगे अनगिनत फायदे
Next: गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजितपरेड में उ0प्र0 की ‘ओ0डी0ओ0पी0 और काशी विश्वनाथ धाम’झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री को सौंपा गया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.