Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री को अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस के अवसर परप्रदेश अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने पिन-फ्लैग लगाया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

मुख्यमंत्री को अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस के अवसर परप्रदेश अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने पिन-फ्लैग लगाया

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
Press (1)

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर आज उनके सरकारी आवास पर प्रदेश अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने पिन-फ्लैग लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आग से प्रदेशवासियों की सुरक्षा में अग्निशमन सेवा की बड़ी भूमिका है। इसलिए अग्निशमन सेवा को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इसके साथ यह भी जरूरी है कि अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए, जिससे आग लगने की दुर्घटनाएं कम से कम हों। उन्होंने कहा कि सभी तहसील मुख्यालयों पर अग्निशमन सेवा के संचालन का कार्य 100 दिन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए पूरा किया जाए। ज्ञातव्य है कि 14 अप्रैल, 1944 को मुम्बई बन्दरगाह पर एस0एस0 फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाते समय मुम्बई अग्निशमन सेवा के 66 कर्मी शहीद हो गए थे। वीरगति को प्राप्त इन अग्निशमन कर्मियों की पावन स्मृति में प्रत्येक वर्ष पूरे देश में 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस तथा 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा अग्नि सुरक्षा का संकल्प ‘अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाएं’ निर्धारित किया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में जीरो टालरेन्स की नीति पर अपराधियों, माफियाओं अभियुक्तों को कठोरतम दण्ड दिलाये जाने के प्रयास तेज
Next: अपनी दक्षता और कार्यकुशलता से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगी महिलाएं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.