Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अब और तेज दौड़ेगी काजल, सीएम योगी ने किया सम्मान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

अब और तेज दौड़ेगी काजल, सीएम योगी ने किया सम्मान

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
caef00b2e3492a16416b00de6536764f_342_660

लखनऊ । जोश और जज्बे से भरपूर नन्हीं धावक काजल अब और तेज दौड़कर जिंदगी में और लंबा सफर तय करेगी क्योंकि उसे अब सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्यार और आशीर्वाद मिल चुका है। काजल के प्रयागराज से लखनऊ तक 200 किमी के सफर को मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर के और यादगार बना दिया। एथलीट बनने का है सपना रखने वाली काजल को मुख्यमंत्री द्वारा दौड़ने के लिए जूते भी उपहार में दिए गए। जनपद प्रयागराज के माण्डा थाना क्षेत्र के ललितपर गांव निवासी नीरज कुमार निषाद की  10 वर्षीय पुत्री   काजल निषाद  कक्षा चार की छात्रा है।  काजल ने प्रयागराज में एक स्थानीय खेल स्पर्धा में भाग लिया था और दौड़ को पूरा किया था। परन्तु कार्यक्रम में उचित सम्मान ना मिल पाने के कारण काजल काफी निराश हो गई थी। इसी बात को लेकर काजल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी जिसके लिए काजल 10 अप्रैल को प्रयागराज से लखनऊ के लिए पैदल ही निकल पड़ी । प्रयागराज से लखनऊ तक का करीब 200 किलोमीटर लंबा सफर काजल ने 15 अप्रैल को पूरा किया और सीधे मुख्यमंत्री से मिलने 5 कालीदास मार्ग पर पहुंची। मुख्यमंत्री को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही काजल को मिलने के लिए कहा। काजल की इस लगन और समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उसे अपने हाथों से सम्मानित किया और साथ ही साथ उसे आगे भी इसी तरह दौड़ में एक नया मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए जूते, ट्रैक सूट और खेल किट भी उपहार में दिया।  जब उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्मान मिला तो काजल की खुशी का कोई ठिकाना ना रहा। इस उपहार के लिए उसने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इसके साथ ही बाबू बनारसी दास खेल अकादमी ने काजल की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उसकी आगे की तैयारी के लिए उम्र भर खेल किट और जूते देने की पूरी जिम्मेदारी ली है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आचार्य के ट्रेलर में काजल अग्रवाल के गायब होने से फैंस खफा
Next: मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखे जाने के निर्देश दिए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.