Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महेश बाबू की फिल्म सरकारू वारी पाटा का टाइटल सॉन्ग रिलीज
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

महेश बाबू की फिल्म सरकारू वारी पाटा का टाइटल सॉन्ग रिलीज

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
Mahesh-Babus-film-Sarkaru-Vaari-Patas-title-song-released

फिल्म डायरेक्टर परशुराम पेटला की एक्शन और एंटरटेनर फिल्म सरकारू वारी पाटा का टाइटल सॉन्ग शनिवार को रिलीज हुआ। फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाने वाला यह तीसरा और शानदार ट्रैक है। फिल्म के पहले के दो ट्रैक कलावती और पेनी को लोगों ने काफी पंसद किया था। यह टाइटल सॉग फिल्म में महेश बाबू के चरित्र के बारे में है। गीतकार अनंत श्रीराम द्वारा लिखे गए इस गाने को हरिका नारायण ने गाया है। म्यूजिक डायरेक्टर थमन ने ट्विटर पर लिखा, हमारे शक्तिशाली सरकारू वारी पाटा का यह ट्रैक आग है। हमारे अपने सुपरस्टार महेश और फैंस को मेरा प्यार। यूनिट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से हो रहा है। कीर्ति सुरेश इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। फिल्म नवीन यरनेनी, वाई रविशंकर, राम अचंता और गोपीचंद अचंता द्वारा बनाई जा रही है। साथ ही निर्माण माइथरी मूवी मेकर्स, जीएमबी एंटरटेनमेंट और 14 रील्स प्लस के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी आर माधी ने की है और एडिटिंग मार्तंड के वेंकटेश द्वारा की गई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 200 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी शाहरुख अभिनीत एटली की फिल्म
Next: सिद्धार्थ-कियारा का हुआ ब्रेकअप!

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.